सबसे बड़ी दुविधा में आ गया है अमेरिका,नाटो देशों  की भी  ना,ना (डॉ प्रदीपसिंह राव, अंतरराष्ट्रीय राजनीति के विशेषज्ञ)।    

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

सबसे बड़ी दुविधा में आ गया है अमेरिका,नाटो देशों  की भी  ना,ना (डॉ प्रदीपसिंह राव, अंतरराष्ट्रीय राजनीति के विशेषज्ञ)।    

सबसे बड़ी दुविधा में आ गया है अमेरिका,नाटो देशों  की भी  ना,ना (डॉ प्रदीपसिंह राव, अंतरराष्ट्रीय राजनीति के विशेषज्ञ)।    

Update24x.in :- 

रतलाम ।  उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन/नाटो का गठबंधन 1949 में हुआ था। ये 15 देशों की सामूहिक सुरक्षा के लिए बना था।लेकिन आज हालात ये हैं कि अमरीका के साथ  नाटो के 14में से कोई देश खुल कर साथ नहीं दे  रहे।यूरोपीय और उत्तरी अमरीकी देशों द्वारा अमरीका का साथ न देना अचरज भरा है। अमरीका अब अकेला फस  गया है।ट्रंप की अपील के बाद भी कोई भी नाटो देश  हॉर्मूज  मे होम(स्वाहा)नहीं होना चाहता।    

  ईरान हर अमरीकी जहाज को डुबो देगा  :- :- 

   ईरान ने साफ कह दिया है कि वो  अमरीका और इजरायल का एक भी जहाज   हॉर्मूज  से निकलने न देगा।इस बीच भारत की सफल कूटनीति के कारण यहां से गैस और पेट्रोलियम के जहाज सफलता पूर्वक भारतीय तट पर आ रहे हैं।अब तक  और जहा वहां  से चल चुके हैं और बाकी 2 1जहाज भी भारतीय तट पर  आ जाएंगे।दूसरी ओर रूस से भी भारत को तेल मिल रहा है।    

  सबसे सुरक्षित है आज भारत:-

   पूरी दुनिया में आज सबसे सुरक्षित देश भारत ही  बना हुआ है।अमेरिका को और इजरायल को समझ ही न आ रहा कि ईरान के पास इतनी मिज़ाइल और ड्रोन किधर से आ रहे।ईरान ने   सबसे  शक्तिशाली हेज़ल मिज़ाइल दाग कर इजरायल को स्तब्ध कर दिया है।इजरायल को पूरी तरह बर्बाद करने का ईरान ने कफ़न  बांध लिया है।उधर ईरान ने दुबई को  भी पूरी तरह कंगाल करने की कसम खा ली है। यहां अब तक 3525 हमले  हुए है।बुर्ज खलीफा के पास सन्नाटा पसरा  है। मिडिल ईस्ट का क्राउन था। यहाँ से अब सैकड़ों अरब पति भाग रहे हैं। दुबई में अमेरिका की हेकड़ी निकल गई है। ईरान और दुबई की दूरी मात्र 100किलोमीटर है।यहां 3500 अमरीकी सैनिक हैं।    

   चीन की बड़ी धमकी:-   

   उधर चीन ने भी अमेरिका,इजरायल के  विरुद्ध तीखे तेवर दिखा दिए हैं और चेतावनी दी है कि ईरान पर  हमले बंद किए जाएं,अन्यथा परिणाम गम्भीर होंगे।चीन 38%तेल  होंरूज   के रस्ते ले जाता है।भारत में विपक्ष को समझ न आ रहा कि क्या करें।शिवालिक  जहाज के बाद  अब नंदादेवी जहाज भी भारत पहुंचने वाला है।एक और चौंकाने वाली खबर है कि अमेरिका का लिंकन एयर क्राफ्ट जहाज ईरान के नजदीक पहुंच गया है।ज़ो बहुत बड़ा हमला ईरान पर करने वाला है।  यानी आने वाले दिनों में युद्ध और भयावह होने की संभावना है।  

   उत्तर कोरिया की परमाणु तैयारी एक रहस्य :-

  उत्तर कोरिया के  प्रमुख  तानाशाह किम जोंग उन ने परमाणु  मिज़ाइल परीक्षण कर  डरा  रहे  हैं ,और वो किसकी ओर हमला करेगा, उसे भी पता नहीं। लेकिन ईरान के पक्ष में रूस और चीन के साथ उतर कोरिया भी कूटनीतिक  चाल  चल रहा है,ऐसा लगता है।अमेरिका को अपना भविष्य देखते हुए अब बहुत शांति से विचार करना चाहिए।तेल भंडारणों पर हमलों से प्रदूषण फैलता जा रहा है।