रमेश खराडी को मिली बाप पार्टी कि कमान
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
रमेश खराडी को मिली बाप पार्टी कि कमान
ब्लॉक इकाइयां भी नए सिरे से होगी गठित
पार्टी के एकमात्र सैलाना विधायक डोडियार भी पार्टी की गतिविधियों का कर रहे नेतृत्व
Update24x.in:-
रतलाम/ सैलाना। भारत आदिवासी पार्टी की जिला और ब्लॉक की कार्यकारिणी भंग करने के बाद सैलाना जनपद के सालरापाड़ा सरपंच रमेश चंद्र खराडी को जिला अध्यक्ष (कार्यवाहक) नियुक्त किया है।

प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल धोपिया ने बताया कि पार्टी के सदस्यता संबंधी काम बाधित न हो इसलिए जिलों के साथ ब्लॉक इकाइयां भी शीघ्र गठित करेंगे ताकि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशानुसार तेज गति से पार्टी विस्तार के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। वही पिछले कुछ समय से मप्र विधानसभा में भारत आदिवासी पार्टी के एकमात्र सैलाना विधायक और पार्टी के बीच चले आ रहे मतभेद और दूरियां भी मिटती नजर आ रही हैं। पिछले कुछ महीनों से प्रदेश अध्यक्ष केशुराम निनामा के होते हुए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से विधायक डोडियार लगातार पार्टी में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। तब से ही कमलेश्वर डोडियार ने भोपाल में पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित करवाया था जिसके बाद गोंडवाना क्षेत्र में पिछले महीने आठ दिवसीय पार्टी कार्यक्रम के लिए दौरा और झाबुआ और खरगोन में पार्टी की सदस्यता अभियान की रैली डोडियार नेतृत्व करते हुए दिखाई दिए।
वही प्रदेश अध्यक्ष धोपिया ने बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और चुने हुए जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर नई कार्यकारिणी से आने वाले पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन होगा। जो 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को दिशा देगा।