हर जिले में कैंसर के इलाज की उत्तम व्यवस्था सराहनीय है। (म प्र में कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए सुविधा की मांग) डॉ प्रदीपसिंह राव
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
हर जिले में कैंसर के इलाज की उत्तम व्यवस्था सराहनीय है।
(म प्र में कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए सुविधा की मांग) डॉ प्रदीपसिंह राव
Update24x.in:-
रतलाम। कैंसर सोसायटी ऑफ मध्यप्रदेश के आजीवन सदस्य अशोक अग्रवाल एवम् कैंसर पीड़ितों के लिए जन जागरूकता से जुड़े समाज सेवी डॉ प्रदीपसिंह राव ने केंद्र सरकार के कैंसर रोगियों के लिए हर जिला अस्पताल में कीमो थैरेपी की सुविधा देने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। ,2026/27 के बजट में प्रत्येक जिला अस्पताल में डे कैंसर केयर सेंटर(डी सी सी सी)स्थापित करने के प्रावधान का भी स्वागत करते हुए इसे मध्यम वर्ग के लिए कम खर्च का बड़ा वरदान निरूपित किया है।
सरकारी प्रयासों की सराहना:-:-

श्री अग्रवाल और डॉ राव ने मध्यप्रदेश सरकार के हर जिले में विशेष आई सी यूं ( एच डी यू)की स्थापना को सराहनीय कदम बताया है।लेकिन कैंसर पीड़ित 60%बच्चों को हर वर्ष जरूरी उपकरणों के अभाव में न बचा पाने पर चिंता व्यक्त की है ।इसके लिए करोड़ों की लागत की टेस्ट मशीनों का अभाव होने से ज्यादातर बच्चे मुंबई,दिल्ली,मद्रास रेफर किए जाते हैं,जो सबके लिए सहज नहीं होता और बच्चे दम तोड़ देते हैं।
जरूरी टेस्ट मशीनों का अभाव:-

सरकार जरूरी जांच मशीनों को भोपाल इंदौर में स्थापित करें तो कैंसर पीड़ित बच्चों की जान बचाई जा सकती है।इसके लिए कैंसर सोसायटी और जागरूकता समिति विशेष अभियान चला कर केंद्र और प्रदेश सरकार के जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देगी।