थाने पर नहीं हुई सुनवाई, एस पी के आदेश पर मामला दर्ज

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

थाने पर नहीं हुई सुनवाई, एस पी के आदेश पर मामला दर्ज

थाने पर नहीं हुई सुनवाई, एस पी के आदेश पर मामला दर्ज

एक सफ्ताह से दुष्कर्म पीड़िता हो रही थी परेशान 


Update24x.in :-


रतलाम। एक दुष्कर्म से पीड़िता महिला ने स्टेशन रोड थाने पर अपने साथ हुई नाइंसाफी कि शिकायत  लेकर स्टेशन रोड थाने पर गई थी। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। पीड़िता थक हार सी गईं थी,लेकिन जब मामला एस पी अमित कुमार के समक्ष गया तब कही जाकर आरोपित के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुई।
मामला राजस्थान  क्षेत्र कि रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती का है।पीड़िता ने बताया कि उसके पिता कि फूल कि दुकान है।दुकान पर उज्जैन के बड़नगर निवासी प्रवीण पिता मोहन लाल पंवार आता रहता था।उसने ऑनलाइन पेमेंट करने के बहाने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया था। बार बार दुकान पर आने से उसने मेरे से दोस्ती कर ली। दोस्ती का बहाना कर मुझे रतलाम बुलाया और मुझे स्टेशन रोड स्थित सन राइज होटल पर ले गया। यह घटना 26अप्रैल 2023 कि है।होटल में मुझे शादी का झांसा दिया और मेरे साथ गलत काम किया। उसके बाद वह कई बार मुझसे मिलता रहा , में जब भी शादी का बोलती तो वह टालता रहा।जब मुझे तकलीफ हुई और डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि में गर्भवती हु।तकलीफ बढ़ने पर प्रवीण ने रतलाम के एम सी एच हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां 21मार्च 2024 को बेटी का जन्म हुआ।

बेटी के जन्म के बाद बदला रवैया 


बेटी के जन्म के बाद भी मैने शादी का कई बार बोला पर प्रवीण टालता रहा। उसने मुझे पेटलावद सहित कई जगह पर रखा,उसने बताया कि मैंने तेरे साथ लड़के की चाहत में दोस्ती की थी और पहले से हि में शादी सुदा हु,तब जाकर मेरे पैरो कि जमीन खिसक गई।आरोपी प्रवीण जब में उससे अलग रहने लगी तो वहां भी आया और 14अगस्त 2025 को उसने फिर जबरन मेरे साथ गलत काम किया और बेटी को नहीं देने ओर जान से मारने की धमकी देकर स्टाम्प पर साइन कराकर बेटी को ले गया और मिलने भी नहीं दे रहा है।

पिता ने घर से निकाला


जब पिता को पता लगा तो उन्होंने मुझे घर से निकाला दिया है।अभी में मेरे नाना के घर रह रही हु,आज में बुरी तरह परेशान हु।

पुलिस ने किया मामला दर्ज 


स्टेशन रोड थाना पुलिस के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है।