हिंदू जब तक मुखर न होंगे,इस धर्म का उत्थान न होगा: डॉ राव।
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
हिंदू जब तक मुखर न होंगे,इस धर्म का उत्थान न होगा: डॉ राव।
Update24x.in:-
रतलाम। उज्जैन में आयोजित धर्म संसद के संवाद में सूत्रधार की भूमिका में प्रतिभागी बने वरिष्ठ चिंतक डॉ प्रदीपसिंह राव ने उपस्थित संतों,विचारकों विधि विशेषज्ञों और ज्योतिषियों से सदन की मंशानुसार संवाद करते हुए कई ज्वलंत प्रश्न किए और छह घंटे चले संवाद का सारांश दिया कि सनातनियों को अंतर्मुखी बन कर निः शब्द नहीं बनाना है,पूरी प्रखरता के साथ अपनी बहुसंख्यक एकजुटता की अलख जगाना चाहिए़,तभी हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना साकार होगी।
हिंदू जागृति के जोखिम उठाने होंगे:- महिला स्टेट प्रेस क्लब की अध्यक्ष और आयोजक शीतल रॉय ने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना और चुनौतियों की रूपरेखा रखते हुए आह्वान किया कि "संतों ,राष्ट्रधर्मियों, सनातनी बुद्धिजीवियों,पत्रकारों को हिंदू जागृति के हर जोखिम उठाना होगा।"आध्यात्मिक विभूति महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी जी,योगी पीर रामनाथ जी,महंत विशाल महाराज के ओजस्वी प्रवचनों का निष्कर्ष यह था कि : सनातन धर्म की विराट शक्ति को इस धार्मिक पुनर्जागरण से हिन्दुओं के वैभवशाली अतीत को पुनर्स्थापित करना होगा।संतों ने खुलकर विचार रखे और तार्किक समीक्षा करते हुए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना का आह्वान किया।ज्योतिषाचार्य में अजय शंकर व्यास,अरविंद तिवारी,कपिल महाराज आदि ने समय और कल की सटीक आध्यात्मिक अवधारणा से भारत के हिंदू राष्ट्र के रूप में उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा रखी।
देश के विख्यात कानूनविद डॉ पंकज वाधवानी,दुर्गेश शर्मा ने हिंदू राष्ट्र की वैधानिक रुकावटों और समाधान की चर्चा की। डॉ राव और स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाला ने राजनीति और धर्म पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता जीतू जिराती,बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार से सामाजिक समरसता और धर्म की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की ।उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नन्द कुमार यादव और प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने धर्म संसद की आत्मिक प्रशंसा करते हुए इसे निरंतर करने की प्रेरणा दी।धर्म रक्षक के रूप में डॉ आयुषी,अध्यक्ष सूर्योदय ट्रस्ट,डॉ अलका झा,दर्शनसिंह देवड़ा,सोनू गहलोत सहित दस धर्म सेवकों को अवॉर्ड दिए गए।भोपाल प्रेस क्लब की अध्यक्ष वर्षा सिंह,सुश्री ऋतु,आकांक्षा सिंह,सहित महिला पत्रकारों की टीम ने इस आयोजन से आध्यात्मिक सत्संग किमीसल कायम की।समाज में परोपकार,धर्म और वैचारिक अलख जगाने वालों का संत शैलेशानंद जी और योगी पीर रामनाथ जी के हाथों से सम्मानित किया गया।डॉ राव और प्रवीण खारीवाल को उत्कृष्ट लेखन और प्रखर पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया,सदन में अनेक हिन्दू जागरण मंच के युवाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वसुदेव पेंढारकर ने विषय प्रवर्तन किया। सम्पूर्ण सत्र की व्याख्या करते हुए डॉ राव ने गीता के उपदेशों और वंदे मातरम की महत्ता पर भी प्रकाश डाला । संचालन आलोक वाजपेई , ऋतु साहु ने किया।आभार शीतल रॉय ने माना।इस अवसर पर अनेक प्रबुद्धजन और धर्म परायण नागरिक उपस्थित हुए।