विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सीएम से की मांग, बस का 60% किराया बढ़ोतरी वापस लें एक साथ इतनी वृद्धि से   की कमर टूटेगी

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सीएम से की मांग, बस का 60% किराया बढ़ोतरी वापस लें एक साथ इतनी वृद्धि से   की कमर टूटेगी

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सीएम से की मांग, बस का 60% किराया बढ़ोतरी वापस लें एक साथ इतनी वृद्धि से   की कमर टूटेगी

Update24x.in:-

रतलाम/  सैलाना । विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रदेश में सामान्य यात्री बविधायक ने 06/ अगस्त /2026 को लिखे पत्र में बताया कि शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बस का न्यूनतम किराया ₹7 से बढ़ाकर ₹10 और प्रति किलोमीटर किराया ₹1.25 से बढ़ाकर ₹2.00 किया गया है। यह वृद्धि लगभग पांच वर्ष बाद एकमुश्त लागू की गई है।सों के किराए में की गई लगभग 60 प्रतिशत वृद्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर पुनर्विचार की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक साथ इतनी अधिक बढ़ोतरी जनहित में नहीं है।

विधायक ने 06/ अगस्त /2026 को लिखे पत्र में बताया कि शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बस का न्यूनतम किराया ₹7 से बढ़ाकर ₹10 और प्रति किलोमीटर किराया ₹1.25 से बढ़ाकर ₹2.00 किया गया है। यह वृद्धि लगभग पांच वर्ष बाद एकमुश्त लागू की गई है।

डोडियार ने कहा कि डीजल, स्पेयर पार्ट्स, बीमा और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी के कारण परिवहन संचालकों की समस्या समझ में आती है, लेकिन एक साथ इतनी वृद्धि करना उचित नहीं है। इससे गरीब, किसान, मजदूर, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और प्रतिदिन बस से आवागमन करने वाले कर्मचारी सीधे प्रभावित होंगे। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन ही आवागमन का मुख्य साधन है। ऐसे में किराए में बढ़ोतरी से शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाएं भी प्रभावित होंगी।

उन्होंने पत्र में संविधान के अनुच्छेद 38 और 39 का हवाला देते हुए कहा कि शासन का दायित्व है कि वह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करे तथा लोक कल्याणकारी नीतियां अपनाए।

विधायक ने CM से 4 बिंदुओं पर विचार करने का आग्रह किया:-
1.  किराए में की गई वर्तमान वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।  
2.  यदि वृद्धि आवश्यक है तो उसे चरणबद्ध और युक्तिसंगत रूप से लागू किया जाए।  
3.  विद्यार्थियों, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और दैनिक यात्रियों को विशेष रियायत दी जाए।  
4.  किराया निर्धारण की प्रक्रिया में बस संचालकों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति का भी संतुलन रखा जाए।

विधायक डोडियार ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री जनहित को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेकर आमजन को राहत प्रदान करेंगे।