रेलवे अधिकारियों ने बिरसा मुंडा की जयंती मनाई
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
रेलवे अधिकारियों ने बिरसा मुंडा की जयंती मनाई
Update24x.in:-
रतलाम,13 नवंबर 2025 । 13 नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गार्डन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई जिसके मुख्य अतिथि अपर मण्डल रेल प्रबंधक के. एल. मीणा थे इसके अलावा वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर भजन लाल जी. वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक श्रीमती हीना वी केवलर रमानी , मण्डल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ गायकवाड सभी अधिकारी व एससी एसटी एसोसिएशन के ट्रेड यूनियन व ओबीसी एसोसिएशन पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। अपर मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी के बारे में बताया तथा आल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के मण्डल मंत्री पी. एन वर्मा द्वारा बिरसा मुंडा जी जीवन काल वह अंग्रेजी शासन की खिलाफ किए गए संघर्ष व उनके भगवान बन ने तक के बारे में बताया ।
चेतन मीणा के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जी जीवनी का एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया ।आभार मण्डल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ गायकवाड द्वारा माना गया।