हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के रूप में धूमधाम से मनाया
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के रूप में धूमधाम से मनाया
Update24x.in:-
रतलाम । रतलाम में शुक्रवार को हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सीरत कमेटी के तत्वावधान में जुलूस निकाला गया, जिसमें तिरंगे झंडों के साथ-साथ "इस्लाम जिंदाबाद" लिखे झंडे भी लहराए गए।
तख्तियों पर समाज सुधार के संदेश
जुलूस में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर चलते नजर आए, जिन पर समाज सुधार से जुड़े संदेश- "आधी रोटी खाइए, बच्चों को पढ़ाइएं", "पानी बचाओ, जिंदगी बचाओ" के जरिए समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
बग्गी में सवार रहे शहर काजी अहमद अली
जुलूस में शहर काजी अहमद अली पारंपरिक बग्गी में सवार रहे। उनके साथ बच्चे और बुजुर्ग भी परंपरागत परिधानों में नजर आए। साफा पहने बच्चे, युवा और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा विभिन्न प्रकार के झंडे हाथों में लिए पूरे जोश के साथ चल रहे थे।
रास्ते में जगह-जगह हुआ स्वागत
जुलूस के मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत मंच लगाए गए, जहां समाजजनों का मिठाइयों, फल और पानी से स्वागत किया गया। खासतौर पर बच्चों को मिठाइयां और फल वितरित किए गए।