बावड़ी धरोहर है, इसमें शुद्ध पानी नौजवानों को प्रेरणा देगा - पारस सकलेचा 

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

बावड़ी धरोहर है, इसमें शुद्ध पानी नौजवानों को प्रेरणा देगा - पारस सकलेचा 

बावड़ी धरोहर है, इसमें शुद्ध पानी नौजवानों को प्रेरणा देगा - पारस सकलेचा 

यूथ फार संपेशन द्वारा सेवा सप्ताह के तहत चार ट्रैक्टर कचरा निकाला गया 

बावड़ी धरोहर इसे , सुरक्षित रखें -  सलीम मोहम्मद बागबान 

   Updatr24x.in:-

रतलाम।  उंकाला गणेश मंदिर रोड पर स्थित औदित्य ब्राह्मण समाज की धर्मशाला के बाहर डेढ़ सौ साल पुरानी बावड़ी की सफाई  पूर्व विधायक पारस सकलेचा तथा पार्षद प्रतिनिधि रामचंद्र डोई के‌ मार्गदर्शन में ‌युथ फार संपेशन की टीम द्वारा की गई।  संस्था के 25 से अधिक सदस्यों के साथ‌ वार्ड नंबर 24 के पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान , अल्पु‌ नागौरी , नीलू अग्रवाल, धर्मेंद्र मंडवारिया, पियूष बाफना भी इस कार्य में शामिल हुए । औदिच्य ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भी इस सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । 

सेवा कार्य में 150 कंबल बांटे::-       

युथ फार संपेशन के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम हुसैन ने बताया कि संस्था द्वारा प्रति रविवार  सामाजिक‌‌ सेवा कार्य किए जाते हैं । हमने पिछले रविवार को 150 कंबल का वितरण भी किया । सफाई के दौरान संस्था के पदाधिकारी साजिद अंसारी , मोहम्मद तौसीफ हुसैन , आसिफ अंसारी , रईस भाई पेंटर आदि 25 कार्यकर्ता शामिल हुए । इसके अतिरिक्त कई स्थानीय लोगों ने भी इस काम में अपना सहयोग दिया । 

तीन ट्रैक्टर कचरा निकला:-

सफाई के दौरान लगभग तीन ट्रैक्टर कचरा निकला गया जो अधिकांश धार्मिक पूजा पाठ से संबंधित था । बावड़ी में  छोटे-छोटे पेड़ भी उग गए थे जिससे भी निकाल कर ठीक किया गया । 

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा:-

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि लाल पत्थर से बनी यह‌ बावडी वास्तु शिल्प का अद्भुत उदाहरण है । यह‌ हमारी धरोहर है  इसमें अगर शुद्ध पानी होगा तो यह शहर की शान बढ़ाएगा , नौजवानों को प्रेरणा देगा ।

वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि  रामचंद्र डोई तथा सलीम मोहम्मद बागवान

वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि  रामचंद्र डोई तथा सलीम मोहम्मद बागवान ने कहा कि इस बावड़ी से कई सालों  तक रतलाम की जनता के  पीने के पानी की व्यवस्था होती थी । यह ऐतिहासिक बावड़ी  हैं ।  इसे सुरक्षित रखना हमारा नैतिक धर्म है ।