सायबर सतर्कता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना...

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

सायबर सतर्कता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना...

सायबर सतर्कता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना...

Update24x.in:- 

रतलाम। भारतीय स्टेट बैंक एवं मध्यप्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में साइबर सतर्कता रथ को आज क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय रतलाम से पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार (IPS) एवं क्षेत्रीय प्रबंधक  रत्नेश सिंघई द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । साइबर सतर्कता रथ रतलाम के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर तथा नुक्कड़ नाटक के द्वारा जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके एवं सतर्क रहने के तरीके बताएगा । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक  रत्नेश सिंघई, विजय कुमार सोनी, गुलाबसिंह कुडाडा, निलेश साहू, जितेंद्र कश्यप, हरेंद्र सूर्यवंशी, विक्रम मालवीय, दीपेश शर्मा, प्रशांत डोडिया सहित समस्त स्टाफ एवं मीडियागण उपस्थित रहे । शहर के विभिन्न मीडिया हाउस द्वारा कार्यक्रम को व्यापक कवरेज दिया गया, इस हेतु सभी का धन्यवाद एवं आभार ।