रेडक्रॉस सोसायटी चुनाव में गादिया सभापति बने

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

रेडक्रॉस सोसायटी चुनाव में गादिया सभापति बने

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा की प्रबंध समिति  के लिए निर्वाचन परिणाम घोषित

सभापति के लिए  प्रितेश गादिया, उप सभापति के लिए  सुशील मूणत एवं कोषाध्यक्ष के लिए  संजय कुमार लूनिया  निर्वाचित

 Update24x.in:-

रतलामभारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा रतलाम की जिला शाखा की कार्यकारिणी समिति में सभापति, उपसभापति तथा कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए  निर्वाचन प्रक्रिया आज 25 अगस्त को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में सम्पन्न हुई।

निर्वाचन हेतु कुल 26 उम्मीदवारों ने तय प्रक्रिया अनुसार नामांकन पत्र दाखिल कर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया ।

 

निर्वाचन के लिए पदाभिहीत अधिकारी श्री आशीष उपाध्याय  की उपस्थिति में मतदान संपन्न हुआ । मतदान उपरान्त मतगणना की गई । पदाभिहीत अधिकारी द्वारा जारी मतगणना परिणाम अनुसार निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों मे अमित नागर को 145 मत, अमृत बिन्नी को 41 मत, अशोक कुमार संघवी को 393 मत, आशीष घोटिकर को 114 मत, अंकित कटारिया को 201 मत, चैतन्य शर्मा को 90 मत, दिनेश बरमेचा को 454 मत, नरेंद्र अग्रवाल को 77 मत, डॉ प्रदीप  जैन को 157 मत, प्रीतेश गादिया को 609 मत, मनोज उपाध्याय को 141 मत, महेंद्र भंडारी को 153 मत, राकेश पोरवाल को 270 मत, राजेश रांका को 417 मत, रितेश मेहता को 160 मत, विकास छाजेड को 171 मत, विजय पोरवाल को 317 मत, विजय शर्मा को 48 मत, शरद जोशी को 474 मत, सुनील पारिख को 417 मत , सुनील शर्मा 108 मत, डॉ सुलोचना शर्मा को 428 मत, सुशील उपाध्याय को 95 मत, सुशील मूणत को 490 मत, सुनील कुमार लूनिया को 446 मत एवं हेमंत मूणत को 463 मत प्राप्त हुए।

 इन्होंने सर्वाधिक मत हासिल किए 

    मतगणना में अधिकतम मत प्राप्त करने वाले 10 सदस्यों को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा की प्रबंध समिति  के लिए निर्वाचित घोषित किया गया । जिसमें प्रितेश गादिया 609 मत, सुशील मूणत 490 मत, शरद जोशी 474 मत, हेमंत कुमार मूणत 463 मत, दिनेश बरमेचा 454 मत, संजय कुमार लूनिया 446 मत, डॉ सुलोचना शर्मा 428 मत, राजेश रांका 417 मत, सुनील पारिख 417 मत एवं अशोक कुमार संघवी 393 मत शामिल हैं ।

प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मिति से सभापति के लिए श्री प्रितेश गादिया, उपसभापति के लिए श्री सुशील मूणत एवं कोषाध्यक्ष के लिए श्री संजय कुमार लूनिया को निर्वाचित किया गया।