हम होंगे कामयाब पखवाड़े का समापन एव जन जागरूकता पर्व का हुआ शुभारंभ 

Latest News Hindi News Ratlam Smachar

हम होंगे कामयाब पखवाड़े का समापन एव जन जागरूकता पर्व का हुआ शुभारंभ 

हम होंगे कामयाब पखवाड़े का समापन एव जन जागरूकता पर्व का हुआ शुभारंभ 

Update24x.in  :'

रतलाम।  जिला रतलाम की नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं विशेष अतिथि पद्मश्री डॉ0 श्रीमती लीला जोशी की उपस्थिति में जिला कार्यक्रम अध्यिकारी  रजनीश सिन्हा द्वारा जिला रतलाम में एक आर ’’हम होंगे कामयाब पखवाड़े’’ का समापना समारोह एवं ’’जन कल्याणा पर्व’’ का शुभारंभ किया गया। 
तुलसी के गमले से जिला कार्यक्रम अधिकारी  रजनीश सिन्हा द्वारा मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष, पद्मश्री डॉ0 लीला जोशी, श्रीमती अर्चना झालानी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधाा महंत का स्वागत किया गया। प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रियंका बैरागी द्वारा डिप्टी कलेक्टर सुश्री आर्ची हरित का स्वागत किया गया। 
जिला कार्यक्रम अधिकारी  रजनीश सिन्हा द्वारा जेंडर के आधार पर हो रही हिंसा पर निशाना साधते हुए 16 दिवसीय ’’हम होंगे कामयाब पखवाड़े’’ की आयोजित विभिन्न गतिविविधयों के बारे में सभाकक्ष को बताया गया। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत द्वारा उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को मोबाईस से दूर रहते हुए स्वयं का आध्यात्म से जोड़ने की पहल की गई। डिप्टी कलेक्टर सुश्री आर्ची द्वारा घर परिवार हर स्थान पर जेंडर के आधार पर हो रही हिंसा का तत्समय ही विरोध करने हेतु उद्बोधन दिया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा  द्वारा महिला बाल विकास के द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए बच्चों को मोबाईल से रहकर पढ़ाई पर ध्यानाकर्षित करने हेतु उद्बोधन दिया गया। बच्चों द्वारा जेंडर आधारित हिंसा, घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर बनाई गई चित्रकला की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। ग्रामीण अंचल की चंचल परिहार द्वारा ’’हम होंगे कामयाब’’ को गीत के रूप में प्रस्तुती दी गई। 
आयोजन के दौरान विकासखंड रतलाम में विभिन्न स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के बच्चों का मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया जाकर पुरूस्कृत किया गया। आयोजन के दौरान जिला रतलाम में रॉयल कॉलेज एवं आर्ट्स एवं साईस कॉलेज के विशेष योगदान के कारण उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु संस्था परिवाहर का सम्मान किया गया। आयोजन में ’’हम होंगे कामयाब’’ एवं ’’जनजागरूकता पर्व’’ पर मनमोहक फूलों की रंगोली बनाई गई। आयोजन में सराहनीय योगदान महिला एवं बाल विकास की हब लिपिक श्रीमती यशोदाकुंवर राजावत, ईमरान एहमद, अभिषेक श्रीवास्तव, श्रीमती अपूर्वा मोल्या, कुमारी आयुषाी पोरवाल, कु0 तारा, पर्यवेक्षक श्रीमती शशिलकला मण्डराह, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती संगीता ग्वाले, जिला समन्वयक श्री सुनील सेन इत्यादि  की रही। रतलाम पब्लिक स्कूल की बच्चों द्वारा घरेलूम हिंसा पर आकर्षक पेंटिंग विशेष सराहनीय रही। सम्मान हेतु उपस्थित सभी बच्चों अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग के साथ उपस्थित रहे। रतलाम पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती डॉ0 संयोगिता सिंह द्वारा विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में सराहनीय सहयोग का विभाग द्वारा सराहा गया। कार्यक्रमा का संचालन रतलाम शहर 1 की परियोजना अधिकारी श्रीमती चेतना गेहलोद द्वारा किया गया एवं आभार श्रीमती यशोदाकुंवर राजावत द्वारा माना गया।