लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद, ₹25 लाख का मशरूका जब्त 

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news

 लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद, ₹25 लाख का मशरूका जब्त 

 लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद, ₹25 लाख का मशरूका जब्त 

  वाहन छोड़कर फरार हुआ तस्कर, अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भागा


10  बोरों में भरा था 200 किलो डोडाचूरा

रतलाम |  जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र को मादक पदार्थ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है । पुलिस ने वाहन चेकिंग में  बिना नंबर की लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद  किया । हालांकि चालक भागने में सफल हो गया।
Updste24x.in;-

रतलाम |  जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र को मादक पदार्थ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है । पुलिस ने वाहन चेकिंग में  बिना नंबर की लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद  किया । हालांकि चालक भागने में सफल हो गया।

 ये है मामला :-

दिनांक 09 जुलाई 2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की  पुलिस टीम  महू-नीमच हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की बिना नंबर की महिंद्रा थार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास करने पर चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतार लिया और तेज गति से रतलाम की ओर भागने लगा।  पुलिस  का शक पका हो गया और भाग रहे  वाहन  का पीछा किया  तो संदिग्ध वाहन चालक  महिंद्रा थार को  बरगढ़ फंटे से बरगढ़ की ओर लगभग 100 मीटर की दूरी पर खड़ा कर भाग निकला । 
                पुलिस टीम द्वारा  जब मौके पर खड़ी संदिग्ध महिंद्रा थार की  तलाशी ली तो तलाशी के दौरान पाया  कि वाहन की पीछे की सीट हटाई तो उसमें  काले रंग के 10 प्लास्टिक के बोरे  20-20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा था। पकड़ी गई डोडाचूरा की  अनुमानित कीमत 10 लाखा  आंकी गई है।  पुलिस ने वाहन को बरामद किया । पुलिस ने फिलहाल  इस प्रकार वाहन से कुल 200 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख है। पुलिस ने 8/15  एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा फरार अज्ञात वाहन चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही अवैध मादक पदार्थ के स्रोत, डोडाचूरा कहां से लाया गया था, कहां सप्लाई किया जाना था तथा तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।
        

ये माल पकड़ा:-

 10 काले रंग के प्लास्टिक के बोरों में कुल 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा — अनुमानित कीमत ₹10 लाख।
 एक काले रंग की बिना नंबर की महिंद्रा थार — अनुमानित कीमत ₹15 लाख।
 कुल जब्त मशरूका — लगभग ₹25 लाख।

 इनकी मेहनत लाई  रंग :-

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उपनिरीक्षक कन्हैया अवास्या, उपनिरीक्षक कुलदीप डाबी, प्रधान आरक्षक संजय सोनावा, आरक्षक कमलेश, आरक्षक गोविंद, आरक्षक रविन्द्र सिंह, आरक्षक योगेन्द्र, आरक्षक प्रीतम, आरक्षक पवन, आरक्षक शादाब एवं आरक्षक योगेश की मेहनत रंग लाई।