पंडित नेहरू जी की जन्म जयंती मनाई
Latest News Hindi News Ratlam Smachar

पंडित नेहरू जी की जन्म जयंती मनाई
Update24x.in :-
रतलाम । आधुनिक भारत के स्वप्न द्रष्टा आजादी की लड़ाई के अग्रणी सेनानी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सज्जन मिल चौराहे पर नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई!!
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ,नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा,शहर कांग्रेस के महामंत्री राजीव रावत ने संबोधित किया! इस अवसर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती यास्मीन शैरानी, कार्यकारी अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, उपनेता कमरुद्दीन कछवाय, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, प्रवक्ता जोयब आरिफ, किशन भागीनामा, विजय उपाध्याय, राजनाथ यादव, शाकिर खान, जितेंद्र हाडा, कमल पांचाल, इकरार चौधरी, इक्का बेलूत, सुनील महावर, राहुल दुबे, यूसुफशाह, राजकुमार जैन लाला, मीना खत्री, आनंदीलाल चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
अंत में आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया