संविधान राष्ट्र का सबसे पवित्र ग्रन्थ होता है: डॉ प्रदीपसिंह राव (वरिष्ठ लेखक संयोजक डॉ वेद प्रताप वैदिक विचार मंच रतलाम)।  

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news

संविधान राष्ट्र का सबसे पवित्र ग्रन्थ होता है: डॉ प्रदीपसिंह राव (वरिष्ठ लेखक संयोजक डॉ वेद प्रताप वैदिक विचार मंच रतलाम)।  

संविधान राष्ट्र का सबसे पवित्र ग्रन्थ होता है: डॉ प्रदीपसिंह राव (वरिष्ठ लेखक संयोजक डॉ वेद प्रताप वैदिक विचार मंच रतलाम)।  

Update24x.in:-

रतलाम।  आज हम संविधान दिवस मना रहे हैं।हमारा संविधान हमारी राष्ट्रीय अस्मिता,स्वतंत्रता और अधिकारों का संरक्षक है।"लास्की ने कहा था,कोई भी संविधान तभी  अच्छा हो सकता है,जब उसको चलने वाले अच्छे हों!"डॉ भीमराव अंबेडकर ने इसी का समर्थन करते हुए कहा था कि "संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो यदि उसको चलने वाले बुरे होंगे तो वो बुरा ही बन जाएगा!"।    

        लगभग 77वर्ष पूर्व 26नवंबर1949को भारत का संविधान अपनाया गया।आजादी के  लिए कितनी ही कुर्बानियों और लंबी गुलामी के बाद संविधान बना था।       26 जनवरी 1950को इसे देश के लिए लागू किया गया था।      

                 विद्वानों का लंबा मंथन और चिंतन:-     

           पहली बैठक तो आजादी के पहले ही 9दिसंबर1946को हो गई थी।इसके अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे।बाद में आजादी के दो सप्ताह बाद ही 29अगस्त 1947 को मसौदा समिति की बैठक रखी गई जिसके अध्यक्ष प्रकांड विद्वान डॉ भीमराव अंबेडकर बनाए गए।संविधान बनाने में कुल 2साल , 11माह,और18दिन का समय लगा,11बैठकों में मंथन हुआ।प्रारंभ में कुल 389सदस्य थे,जो हर प्रांत,जाती,और विषय विशेषज्ञ के थे।विभाजन के बाद इसमें 299सदस्य रह गए।15महिला सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।    

              देश के प्रसिद्ध नेताओं कानून के विद्वानों का योगदान:-   

        संविधान सभा में डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ अंबेडकर,पहली बैठक तो आजादी के पहले ही 9दिसंबर1946को हो गई थी।इसके अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे।बाद में आजादी के दो सप्ताह बाद ही 29अगस्त 1947 को मसौदा समिति की बैठक रखी गई जिसके अध्यक्ष प्रकांड विद्वान डॉ भीमराव अंबेडकर बनाए गए।संविधान बनाने में कुल 2साल , 11माह,और18दिन का समय लगा,11बैठकों में मंथन हुआ।प्रारंभ में कुल 389सदस्य थे,जो हर प्रांत,जाती,और विषय विशेषज्ञ के थे।विभाजन के बाद इसमें 299सदस्य रह गए।15महिला सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंडित जवाहर लाल नेहरू,सरदार पटेल,मौलाना आजाद, सरोजनी नायडू, डॉ राधाकृष्णन, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, के एम मुंशी, ए के अय्यर, एन जी अय्यांगार, टी टी कृष्णमाचारी,हंस मेहता,दुर्गाबाई देशमुख,राजकुमारी अमृत कौर,सुचेता कृपलानी और विजय लक्ष्मी पंडित जैसे महान व्यक्तित्व थे।देश की युवा पीढ़ी को इन युगांतरकारी लोगों के नाम याद रखना चाहिए।    

               ICS बी एन राव की अहम भूमिका:-    

       भारतीय सिविल सेवा ics के अधिकारी और विशेषज्ञ  बी एन राव संविधान सभा के प्रमुख सलाहकार थे।उन्होंने दुनिया के कई देशों का भ्रमण किया और वहां के संविधानों को पढ़ा।इसके बाद  भारत के संविधान का प्रारूप डॉ अंबेडकर के मार्गदर्शन में तैयार किया।इसी प्रारूप पर मसौदा समिति ने आगे काम कर संविधान की रचना की।  

              भारतीय ध्वज के चक्र और संविधान के लेख  कैसे  तैयार हुए :-  

   हमारे राष्ट्रीय ध्वज  22जुलाई 1947को ही संविधान सभा ने स्वीकृत कर दिया था।क्योंकि 15अगस्त1947का दिन आजादी के लिए निर्धारित हो चुका था।अशोक स्तंभ की 24 तीलियों को  प्रगति चक्र में रखा गया।इसकी डिजाइन पिंगली वैंकेया ने तैयार की थी। प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने पुरे संविधान को अपने हाथ से सुंदर लिखावट से रचा।सजावट ,चित्रकारी नंदलाल बोस की है।

प्रस्तावना में ही संविधान की आत्मा है :-     

 

      भारत के संविधान की प्रस्तावना इतनी सारगर्भित और सुंदर है कि समूचे दस्तावेज का आशय कुछ ही पंक्तियों से परिलक्षित हो जाता है। न्याय,स्वतंत्रता,समानता,बंधुत्व का संकल्प है और मौलिक अधिकारों,कर्तव्यों के साथ भारत को सामाजिक समरसता के साथ धर्मनिरपेक्ष,पंथ निरपेक्ष,लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है।एक प्रस्तावना ही हमें सबक दे देती है कि संविधान हमारा गौरव है और इसका हमें सम्मान करना चाहिए।    

     लोचशील   और  कठोरता का समन्वय:-

प्रगतिशील प्रावधानों के कारण परिस्थितियों और समझदारी के साथ  संविधान में अब तक 106संशोधन हुए हैं,आखिरी  2023में  महिला आरक्षण बिल है। जनगणना और परिसीमन के बाद चरणबद्ध तरीके  से लागू होगा।  

             राष्ट्रीयता के अनुशासित संकलन के साथ ही देश सुदृढ़ हो सकेगा :-  

      हर देशवासी को गर्व करना चाहिए  कि वैचारिक भौगोलिक भाषाई,धार्मिक विभिन्नताओं के  बाद भी हमारा देश एकता के  सूत्र में  बंधा हुआ है।हर देश वासी को पहले "राष्ट्र धर्म" को सर्वोपरि रखना चाहिए । राष्ट्र है तो हम हैं ।