एक ही कार को चार लोगों को बेचा , आवाज उठाई तो शासकीय कर्मचारी को धमकाया
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
एक ही कार को चार लोगों को बेचा , आवाज उठाई तो शासकीय कर्मचारी को धमकाया
बडनगर का मामला, दलालों का बड़ा फर्जीवाड़ा
सोशल मीडिया से बदनाम करने का प्रयास, पुलिस को की शिकायत
Update24x.in:-
रतलाम/बड़नगर। स्थानीय क्षेत्र में वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। नगर के दो दलालों द्वारा एक ही स्विफ्ट डिजायर कार को चार अलग-अलग लोगों को बेचकर उनके साथ लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस में लगातार शिकायतें देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनके हौंसले बुलंद है।
ये है पूरा मामला:-
प्रवीण पंवार निवासी संगम चौराहा बड़नगर , विक्रम सिंह गौड़ निवासी बड़नगर ने स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP09CJ2292, जो मूल रूप से प्रेम सिंह पाल निवासी राजगढ़ नाका, झाबुआ के नाम पर रजिस्टर्ड है।
इस कार का पहला सौदा आशना खान के साथ
आरोपितों ने रतलाम निवासी अभिषेक देवड़ा जो कि रतलाम निवासी है के माध्यम से यह वाहन 2 लाख 20 हजार रुपये में आशना खान पति अतहर खान, निवासी बड़नगर के साथ हुआ था। क्योंकि पीड़ित प्रवीण पंवार को पहचानते थे, अतः यह सौदा बिना किसी
लिखित अनुबंध (दस्तावेज) के केवल व्हाट्सएप पर दस्तावेज भेजकर किया गया था।
क्रेता द्वारा वाहन की डेकोरेशन और रिपेयरिंग पर 1 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च भी किए गए।
खरीद ने के दो महीने बाद, आरोपी मूल कागजात झाबुआ से लाने का बहाना बनाकर गाड़ी वापस ले गए और फिर नहीं लौटाई।

एक ही गाड़ी को कई को बेचा :-
वाहनों की दलाली करने वालों का बड़ा रैकेट है । यह बात सामने आई कि इन लोगों ने आशना खान से गाड़ी ले जाने के बाद इसी गाड़ी को नहीं लौटते हुए इसका सौदा सुकलाना में 1 लाख 50 हजार में कर दिया। यहाँ भी वही हथकंडे अपनाते हुए, संगम चौराहा बड़नगर में बेच दी गई। चौथी बार बिकते हुए यह कार अभी गौरव नामक व्यक्ति के पास है। यह कार शायद अब पांचवे शिकार का इंतजार कर रही है।
पुलिस पर खड़े हो रहे सवाल ?
धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ित लोगों द्वारा इस मामले में संबंधित थाना पुलिस को लगातार शिकायती आवेदन दिए गए हैं लेकिन आज दिनांक तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद है । पीड़ित लगातार न्याय की गुहार कर रहे हैं लेकिन न्याय कोसों दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। अब देखना यहा है कि इन पीड़ितों को कब न्याय मिलता है।
आवाज उठाई तो मिली धमकी, सोशल मीडिया से बदनाम करने का प्रयास :-
फरियादी अतहर खान ने बताया कि में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हूं ,ओर प्रवीण पंवार इसी रंजिश के चलते प्रवीण धमकाता है।हालही में 15 जुलाई 2026 को भूमि संबंधी विवाद में ग्राम ढोलाना वे गए थे। रंजिश के चलते प्रवीण पंवार, भेरूलाल मकवाना, रामलाल कटारा, लक्ष्मण कटारा आदि ने सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत आपत्तिजनक बाते डाल कर बदनाम कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक उज्जैन को की है। इतना ही नहीं प्रवीण ने 21 जुलाई को थाना परिसर में भी कैस वापस नहीं लेने पर धमकी दी। पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ ठोस कारवाही की मांग करते हुए उनकी आईडी को प्रतिबंधित करने की मांग की है।