कैंसर दिवस पर स्कूलों में जागरूकता का दिलवाया संकल्प,बच्चों में भारी उत्साह
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
कैंसर दिवस पर स्कूलों में जागरूकता का दिलवाया संकल्प,बच्चों में भारी उत्साह
Update24x.in:-
रतलाम।विश्व कैंसर दिवस पर मध्यप्रदेश कैंसर नियंत्रण सोसायटी की रतलाम इकाई ने स्कूलों और संजीवनी क्लिनिक पर पहुंच कर कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूकता का संकल्प दिलवाया और तम्बाकू पाउच से कैंसर के खतरों के पोस्टर बंटवाए। सोसायटी के आजीवन सदस्य अशोक अग्रवाल की पहल पर विश्व स्तरीय शा.सी एम राइज संदीपनी उ . मा . स्कूल और विनोबा माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों को कैंसर पीड़ितों की सहायता में अग्रणी साहित्यकार डॉ प्रदीपसिंह राव ने संकल्प दिलवाया।

समाज में फैल रही इस विकृति की रोकथाम के लिए आजीवन जागरूक रहेंगे।"संस्था के उप प्राचार्य गजेन्द्रसिंह राठौर और एच एम कपिल मिश्र और कविता वर्मा को कैंसर नियंत्रण के कैलेंडर,पोस्टर और पुस्तकें भेंट की।
डॉ प्रदीपसिंह राव ने इस अवसर पर 'कहा कि विगत वर्ष 2025 तक प्रदेश में एक लाख से अधिक कैंसर पीड़ित मरीज बढ़ चुके हैं।जिनमें 43हजार से अधिक पुरुष और 43400 से अधिक महिलाएं पीड़ित हैं। मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष 4946 ब्लड कैंसर रोगी बढ़ रहे हैं, जो एशिया में दूसरे नंबर पर है। इसलिए स्कूलों में बहुत अधिक सतर्कता रखनी होगी। तेजी से बढ़ रही इस बीमारी का कारण जागरूकता का अभाव है।पूरे समाज को युद्ध स्तर पर तम्बाकू,गुटका पाउच,सिगरेट बीडी के बढ़ते इस्तेमाल को रोकने के प्रयास करने होंगे।
अशोक अग्रवाल और डॉ प्रदीपसिंह राव इस दिशा में एक राष्ट्र स्तरीय स्मारिका(मार्ग दर्शिका)शीघ्र प्रकाशित करने जा रहे हैं।