जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार की नई पहल *धारणा* *पार्टी*चातुर्मास प्रारंभ होने से पूर्व मिलन समारोह 

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार की नई पहल *धारणा* *पार्टी*चातुर्मास प्रारंभ होने से पूर्व मिलन समारोह 

जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार की नई पहल *धारणा* *पार्टी*चातुर्मास प्रारंभ होने से पूर्व मिलन समारोह 

Update24x.in:- 

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार द्वारा चातुर्मास में ग्रुप के सदस्यों द्वारा छोटी बड़ी तपस्याएं अपनी शक्ति अनुसार की जावेगी। ग्रुप अध्यक्ष रितेश मांडोत ने बताया कि तप आत्मशुद्धि के महान उद्देश्य से प्रेरित होकर ही किया जाना चाहिए। भगवान ने कर्म निर्जरा के अनेक मार्ग बताए हैं दान, शील, तप, भाव जिनमें से तप एक उत्तम मार्ग है, तपस्या से हम कर्मों की निर्जरा कर सकते है। जैन धर्म में नवकारसी से लेकर मासखमण, वर्षीतप की तपस्या हम अपनी शक्ति के अनुसार कर सकते है। ग्रुप सचिव मनोज गुगलिया ,
दिनेश पटवा , यतेंद्र लोढ़ा ,आशीष छाजेड़, राजेश बोराना ने बताया कि
तपस्या से कटे कर्म अति भारी 
तप के आगे नतमस्तक दुनिया सारी ।
जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार आपके तप को संभल देने के लिए एक नई पहल *धारणा* पार्टी जैन पद नामली में रखी गई जिसमें करीब 58 परिवार  की उपस्थिति रही। अध्यक्ष रितेश मांडोत ने सदस्यों से निवेदन किया कि देवी देवता भी तपस्वी के चरणों के दास हैं पूरे चातुर्मास में अपनी शक्तिनुसार तप अवश्य करे।