स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह
Update24x.in :-
रतलाम - शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम द्वारा आदर्श गुरुकुल एकेडमी रुपाखेडा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत नि:शुल्क बी पी, शुगर, हिमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन रेड रिबन क्लब एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर जैन दिवाकर श्री अरबिंदो हॉस्पिटल रतलाम के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया। डॉ प्रणय बैरागी जनरल फिजिशियन, निलेश लोधी,किरण कटारिया ,विदिती फूलजले,नर्सिंग स्टाफ, निहाल सिंह चौहान (मैनेजमेंट)आदि के सहयोग से शिविर सफल सार्थक आयोजन हुआ। नेत्रदान के पेम्प्लेट्स वितरण कर संकल्प कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मंगलेश्वरी जोशी, संस्था संस्थापक डॉ श्वेता विंचुरकर संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा पं राजेन्द्र कुमार जोशी के निर्देशानुसार डॉ रोशनी रावत एन एस एस विशेष शिविर संयोजक, कार्यक्रम अधिकारी डॉ रीतिका श्रीवास्तव, प्रो. पूजा वास्केल पं विजय हेमकांत शर्मा पैरा लीगल वालेंटियर मार्गदर्शन में शिविर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी वैदिक शर्मा ने आभार आदर्श गुरुकुल एकेडमी रुपाखेडा की प्राचार्य श्रीमती स्मिता दशोत्तर ने माना।