पुलिस कप्तान ने  उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिस कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

पुलिस कप्तान ने  उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिस कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

पुलिस लाईन स्थिति पुलिस परेड ग्राउंड रतलाम में आयोजित हुई जनरल परेड


पुलिस कप्तान ने  उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिस कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

 Update24x.in :-

 रतलाम ।  पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया। 
       परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत के नेतृत्व में परेड द्वारा पुलिस अधीक्षक  को सलामी दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक  द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों में से उत्कृष्ट वेशभूषा एवं अनुशासन प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। परेड के समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को कमांड कराई और अनुशासन का महत्व बताया।
            जनरल परेड आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित एवं कार्य के प्रति तत्पर बनाए रखना है। जनरल परेड के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट (वेशभूषा व अनुशासन) की समीक्षा की गई।
         परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा, डीएसपी ट्रैफिक  आनंदस्वरुप सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, निरीक्षक गायत्री सोनी, निरीक्षक नीलम चौंगड़, निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, सूबेदार श्री मति मोनिका ठाकुर आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे ।