सीसीटीएनएस रैंकिंग में  रतलाम पुलिस को मिला प्रथम स्थान

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

सीसीटीएनएस रैंकिंग में  रतलाम पुलिस को मिला प्रथम स्थान

   सीसीटीएनएस रैंकिंग में  रतलाम पुलिस को मिला प्रथम स्थान

वर्ष में 7बार प्रथम 3 बार द्वितीय 
Update24x.in :-

 रतलाम।  पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में    रतलाम पुलिस  कि टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अक्टूबर माह की सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network System) रैंकिंग में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

सीसीटीएनएस भारत सरकार की राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना के अंतर्गत एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके माध्यम से एफआईआर, गुमशुदगी, मर्ग, निवारक कार्यवाही, अनुसंधान, ई-कोर्ट इंटीग्रेशन आदि पुलिस कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

रतलाम जिले ने वर्ष 2025 में अब तक जारी 10 रैंकिंग में से 7 बार प्रथम एवं 3 बार द्वितीय स्थान प्राप्त कर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
पुलिस मुख्यालय एससीआरबी भोपाल द्वारा “A” ग्रुप (7500 से अधिक प्राथमिकी वाले जिलों) में की गई मूल्यांकन प्रक्रिया में रतलाम जिले ने डेटा क्वालिटी में 69.40 अंक एवं डेटा क्वांटिटी में 80 अंक प्राप्त कर कुल मिलाकर प्रथम स्थान हासिल किया है।

इस सफलता में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, विवेचक, सीसीटीएनएस ऑपरेटर एवं सीसीटीएनएस शाखा टीम का सामूहिक प्रयास रहा। विशेष रूप से स्पोक प्र.आर.(क) सपना भाटिया, प्र.आर.(क) सीमा देवदा, प्र.आर. बलराम पाटीदार (शाखा प्रभारी), प्र.आर. दिनेश को. लोमेश शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।