थाना नामली जिला रतलाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

थाना नामली जिला रतलाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता


 थाना नामली जिला रतलाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता


अवैध मादक पदार्थ MDMA 510 ग्राम  एवं 1.500 कि.ग्रा. डोडाचुरा सहित ऑल्टो कार जप्त
कुल जप्त मशरूका कीमती 53 लाख 65 हजार रुपए

Update24x.in:- 

रतलाम ।   पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के  निर्देश पर   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी  (पुलिस)  किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली  पी.आर. डावरे के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा दिनांक 25 जून को मुखबिर की सूचना पर महु नीमच हाईवे फोरलेन रोड भेंसासरी माताजी मंदिर फंटा पर कार सवार 01 व्यक्ति को पकड़ा व तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति प्रहलादसिंह पिता हरिसिंह परिहार जाति राजपुत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पलेवना थाना नारायणगढ जिला मंदसौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स वजनी 510 ग्राम किमती 51,00,000/- रुपये एवं डोडाचुरा पाऊडर वजनी 1.500 कि.ग्रा. किमती 15000/- रुपये, एक सफेद रंग की मारुती आल्टो कार क्रमांक MP 14 CC 7831 किमती 2,00,000 रुपये, एक एप्पल कम्पनी का आईफोन 15 मोबाईल फोन किमती 50,000/- रुपये, नगदी 600/- रुपये कुल माल किमती – 53,65,600/- मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 275/25, धारा 8/22, 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं । आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं डोडाचुरा लाने-ले जाने के संबंध में पुछताछ तथा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी निकाली जा रही हैं । 
 
ये हुए गिरफ्तार आरोपी-
प्रहलादसिंह पिता हरिसिंह परिहार जाति राजपुत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पलेवना थाना नारायणगढ जिला मंदसौर

पुलिस ने किया माल जप्त -
1.-   अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स वजनी 510 ग्राम किमती 51,00,000/- रुपये
2.-   डोडाचुरा पाऊडर वजनी 1.500 कि.ग्रा. किमती 15000/- रुपये 
3.-   एक सफेद रंग की मारुती आल्टो कार क्रमांक MP 14 CC 7831 किमती 2,00,000 रुपये,
4.-  एक एप्पल कम्पनी का आईफोन 15 मोबाईल फोन किमती 50,000/- रुपये, नगदी 600/- रुपये
       जप्तशुदा सामग्री कुल जप्तशुदा सामग्री किमती 53,65,600- रुपये 

इनकी रही सराहनीय भूमिका-

निरीक्षक  पी.आर. डावरे थाना प्रभारी नामली, उनि शांतिलाल चौहान चौकी प्रभारी बांगरोद, उनि. आरके चौहान, कार्य.प्रआर.889 रामचन्द्र बारोड, कार्य.प्रआर.899 गजेन्द्र शर्मा, कार्य.प्रआर. 859 गबरू खड़िया, कार्यप्रआर. 919 गोपाल खराड़ी, कार्यप्रआर. 917 कांतिलाल ओहरिया, आर.512 लखनसिंह, आर.804 माखनसिंह, आर. 526 मुकेश गणावा, आर.1039 राघवेन्द्र जाट, आर. 37 अंतिम चौहान, आर. 785 सादिक़ मंसूरी, आर. 1037 शांतिलाल राठौर, आर. 156 हरिओम, एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही ।