तिरला पुलिस का नवाचार,लोगो को आ रहा है राज
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
नवाचार की मिसाल कायम की पुलिस थाना तिरला ने
तिरला पुलिस का नवाचार,लोगो को आ रहा है राज
Update24x.in:-
धार/तिरला । वैसे तो पुलिस का खौफ बना रहना चाहिए लेकिन उसके बावजूद लोगों में पुलिस के प्रति विश्वाश एवं प्रेम भाव भी स्पष्ट दिखाई देना चाहिए। इसी कड़ी में तिरला पुलिस ने अहम कदम उठाया है।
सी एस पी सुजान सिंह जग्गा थाना तिरला टीआई ज्योति पटेल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है अपने नवाचार से तिरला थाना क्षेत्र में अपराध रोकने का प्रयास किया जा रहा लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। एक तरफ सट्टा जुआ पूरी तरह से बंद कर दिया जिसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में एक अपनी पहचान बना ली ,जुऐ सटे से लोगों के घर बर्बाद हो रहे थे जिसको लेकर एक मुहीम शुरू कि ओर ग्रामीणों से संवाद कर इसको पूरे तरीके से बंद करवाया फिर गांव में वाहान चोरी लूटपाट की घटनाएं बढ़ाने के कारण थाना प्रभारी ज्योति पटेल द्वारा तिरला में गांव के प्रत्येक चौराहे पर डिजिटल कैमरे लगाकर क्राइम को रोकने हेतु प्रयास कर रही है व फोरलेन रोड पर आहु ब्रिज से लेकर रोड तिरला थाना अंतर्गत सीमा में आने वालें जितने भी ढाबा ,होटल ,चौराहे, फेंटा , पेट्रोल पंप सभी दूर डिजिटल कैमरे लगाकर पुर रोड की निगरानी की जाएगी। पेट्रोलियम ग्रस्त भी बढ़ा दी गई है जिससे निकलने वाले वाहन चालकों को किसी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ेगा वही की टी आई ज्योति पटेल ने बताया हमारे द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे ,बूढ़े, माता ,बहन के साथ किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो , इसको लेकर सतत में और मेरा स्टाफ द्वारा ग्रामीण व व्यापारी वर्ग फोरलेन पर व्यवसाय करने वाले सभी से संवाद कर रहे हैं ।
अपने रेस्टोरेंट पेट्रोल पंप में रोड पर डिजिटल कैमरे लगाए जाए बाकी बची हुई जगह पर पुलिस द्वारा कैमरे लगाए जाएंगे हमने अधिकतर क्षेत्र को कवर कर लिया है कुछ जगह पर बचे हैं तो हम एक-दो दिन में गंगानगर, प्रेम नगर ,छतरीपुरा, रानीपुर चौराहा खरमपुर वाले चौराहे , राजगढ़ फटे चिखलिया फाटे ,कैमरे लगा दिए जाएंगे जिससे सभी दूर की निगरानी की जा सकेगी।
धार से रिपोर्टर बद्दी राम चौहान की रिपोर्ट