स्वस्थ रहना है तो व्यायाम से जोड़े नाता
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
- स्वस्थ रहना है तो व्यायाम से जोड़े नाता
साइकिल रेली में हर उम्र के लोगों ने दिखाई दिलचस्पी
Update24x.in:-
रतलाम। रतलाम नागरिक स्वस्थ रहे, पर्यावरण के प्रति जागरूक रहे, नशे के खिलाफ अलख जगाते रहे तथा प्रसन्नचित रहे इस उद्देश्य को लेकर एस वाय एस ग्रुप द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत शहर सराय से साइकिल संडे राइड आयोजित की गई ।
खुशनुमा माहौल में हुई शरुआत:-

आयोजक डॉ राहुल पंजाबी ने बताया कि साइकिल रैली का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ,रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन किया। रतलाम से इसरथूनी 11 किलोमीटर की साइकिल रैली का मार्ग में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, रैली में शामिल युवा भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे ।
पौधारोपण कर दिलाई शपथ:-

ग्राम ईसरथुनी में झरने के पास सभी ने पौधारोपण किया। अतिथियों ने युवाओं नशे के विरुद्ध शपथ दिलवाई तथा पर्यावरण स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी। भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि हम जितने अधिक पौधे रोपेगे उनकी देखभाल करेंगे उतनी ही हमारी सांसों में वृद्धि होगी तथा हमें स्वच्छ ऑक्सीजन मिलेगी। विप्लव जैन ने कहा कि युवाओं का यह प्रयास अनुकरणीय है हर बच्चे को साइकिल रैली में भाग लेना चाहिए ।प्रवीण सोनी ने कहा कि अगर हर व्यक्ति दिन में एक घंटा अपने शरीर को दे दे व कसरत व ध्यान करे तो वह पूरा जीवन स्वस्थ रहकर जी सकता है। इस अवसर पर बच्चों ने जुंबा डांस भी किया। चिंटू पावेचा, गिरिराज राठौड़, अंकित लिंबोदिया, अभिषेक रावल, साहिल, शुभम, सिद्धार्थ, रौनक, वीर, अभिषेक कोठारी सहित विभिन्न युवा मौजूद थे।
हर उम्र के लोगों ने दिखाई जागरूकता :-

2 साल से लेकर 62 साल तक के नागरिक शामिल हुए रतलाम से इसरथूनी तक निकाली साइकिल रैली में सबसे कम उम्र के बलराम कुमावत 12 वर्ष निवासी डोंगरे नगर , 61 वर्षीय प्रदीप उपाध्याय व 62 वर्षीय डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता भी शामिल हुए l इस तरह साइकिल रैली में हर उम्र के नागरिक शामिल हुए ।