पटवारी पर चरागाह की जमीन पर अवैध निर्माण करवाने का आरोप
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
पटवारी पर चरागाह की जमीन पर अवैध निर्माण करवाने का आरोप
ग्राम पंचायत उसरगार का मामला
Update24x.in:-
रतलाम। ग्राम पंचायत उसरगार की पटवारी पर चरागाह की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करवाने का आरोप लगा है ।यह शिकायत आज जनसुनवाई में हुई है, इसको लेकर जवाबदार अमला हरकत में आ गया है।
ग्राम पंचायत उसरगार की पटवारी संगीता वर्मा पर फरियादी परमानंद पिता भेरुलाल जी नागदिया ने आज जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करवाई हैं। शिकायतकर्ता परमानंद ने आरोप लगाया है कि पटवारी संगीता वर्मा ने सर्वे क्रमांक 51/ 1 जो की शासकीय रिकॉर्ड में शासकीय चरागाह की जमीन है लेकिन पटवारी ने अनिल पाटीदार और उसके भाई सुनील पाटीदार के साथ मिलकर उक्त भूमि पर निजी वेयर हाउस निर्माण करवा दिया है। श्री नागदिया ने कहा कि पटवारी यहां पर लंबे अरसे से हैं उन्हें यहां से हटाया जाए और जिन्होंने अतिक्रमण किया है उनके विरुद्ध कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया जाए।
अवैध मकान निर्माण की शिकायत
दूसरी शिकायत ग्राम उसरगार के रमेश पिता मांगीलाल सुतार ने की है। शिकायतकर्ता श्री सुतार ने बताया कि पटवारी संगीता वर्मा ने मुकेश पिता मदनलाल गहलोत के साथ मिलकर चरागाह की जमीन पर पक्का मकान निर्माण करवा दिया । श्री सुतार ने किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
मैंने कोई अवैध निर्माण नहीं कराया
पटवारी संगीता वर्मा ने अवैध निर्माण संबंधी शिकायत पर चर्चा की तो उनका कहना है कि जो मुझ पर आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद है। मैं SIR के सर्वे में थी , इस बीच निर्माण किया गया है। विधिवत कार्रवाई की जाएगी।