जयंत विटामिन्स के श्रमिकों को जल्द मिलेगा ग्रेच्युटी का पैसा, श्रम अधिकारी ने दिए 7 दिन में भुगतान के निर्देश

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/

जयंत विटामिन्स के श्रमिकों को जल्द मिलेगा ग्रेच्युटी का पैसा, श्रम अधिकारी ने दिए 7 दिन में भुगतान के निर्देश

जयंत विटामिन्स के श्रमिकों को जल्द मिलेगा ग्रेच्युटी का पैसा, श्रम अधिकारी ने दिए 7 दिन में भुगतान के निर्देश

Update24x.in:-

रतलाम  जयंत विटामिन्स लिमिटेड के श्रमिक और कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। काफी लंबे समय से अपनी ग्रेच्युटी (उपादान) राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के हक में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। लगातार जारी प्रयासों के बाद श्रम अधिकारी द्वारा 30 जुलाई 2026 को कंपनी मैनेजमेंट को ग्रेच्युटी भुगतान के अंतिम आदेश और पत्र प्रेषित कर दिए गए हैं। इस आदेश में प्रबंधन को स्पष्ट रूप से दिनों के भीतर सभी लंबित राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रम अधिकारी ने बताया कि यदि कंपनी प्रबंधन इस दिन की तय समय सीमा के भीतर श्रमिकों का भुगतान नहीं करता हैतो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। निर्धारित अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद तहसीलदार और कलेक्टर रतलाम को आर.आर.सी. (राजस्व वसूली प्रमाणपत्र) जारी की जाएगी। इसके माध्यम से श्रमिकों की ग्रेच्युटी की मूल राशि के साथ-साथ आज दिनांक तक का पूरा ब्याज भी वसूला जाएगाताकि पीड़ित श्रमिकों को उनकी हक की राशि का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

 सुल्तान सिंह शेखावत का जताया आभार:

जयंत विटामिन्स के इन प्रकरणों को सफलता तक पहुंचाने में भारतीय मजदूर संघ और श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  सुल्तान सिंह शेखावत का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा। इस बड़ी उपलब्धि पर भारतीय ड्रग्स एवं केमिकल श्रमिक कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों व जयंत विटामिन्स के समस्त श्रमिक कर्मचारियों ने   सुल्तान सिंह शेखावत के विशेष सहयोग और सतत प्रयासों के लिए उनका सहृदय आभार प्रदर्शित किया है। इसके साथ ही परिषद के प्रतिनिधियों का भी इस पूरे संघर्ष में सराहनीय योगदान और सक्रिय सहयोग रहा। इन सभी के संयुक्त प्रयासों के कारण ही श्रमिकों की यह सालों पुरानी मांग अब पूरी होने की कगार पर पहुंची है। उक्त जानकारी श्रमिक कर्मचारी प्रतिनिधि योगेन्द्र पुरोहित व संजय पंडित ने दी ।