अवैध खनन माफियाओं की बल्ले बल्ले, विभाग मौन 

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news

अवैध खनन माफियाओं की बल्ले बल्ले, विभाग मौन 

अवैध खनन माफियाओं की बल्ले बल्ले, विभाग मौन 

करोड़ों की हो रही राजस्व चोरी,आखिरकार कब लगेगी लगाम

Update24x.in:-

रतलाम।  जिले भर में बड़े स्तर पर हो रहा अवैध खनन,खनन माफिया शासकीय सर्वे नंबर पर भी खनन करने से नहीं चूक रहे हे,तो कई खनन माफिया निजी सर्वे नंबर पर बिना परमिशन ,बिना रॉयल्टी चुकाए बड़े स्तर पर खुले आम उत्खनन कर रहे हे,स्थानीय राजस्व विभाग के कर्मचारियों की आंखों के सामने यह सारा खेल चल रहा हे और वह मूक दर्शक बने देख रहे हे,तो खनिज विभाग भी  कार्यवाही के नाम पर पल्ला झाड़ता नजर आता हे ।

करोड़ों की रायल्टी चोरी :-

विशेष मीडिया टिम द्वारा खनिज विभाग को करंट लोकेशन  भूमि का सर्वे नंबर ओर अवैध खनन करते डंपर जेसीबी की वीडियो सहित साक्ष्य उपलब्ध करवाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई ,हे और बेखौफ ये खनन माफिया अवैध उत्खनन कर प्रशासन को करोड़ों रूपये का रॉयल्टी बचा कर चुना लगा रहे हे।

कही बंदरबाट  तो नहीं ???

संबंधित विभाग ओर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं करना आम जन के मन में बड़ा सवाल पैदा कर रहा हे,,क्या खनिज विभाग ओर स्थानीय प्रशासन अपना हिस्सा ले कर खनन माफियाओं के साथ बंदर बांट कर रहे हे,???जिसके चलते खनन माफिया बुलंद हौसलों के साथ जिले भर में दिन रात खुले आम शासकीय भूमियों पर अवैध उत्खनन कर करोड़ों रुपए कमा रहे हे,जिसका एक बड़ा हिस्सा,शासन प्रशासन ,से होते हुवे सफेद पोश जनप्रतिनिधियों तक भी जा रहा हे जिसके चलते इन खनन माफियाओं को राजनीतिक सरक्षण भी प्राप्त होता हे। ,जिसके चलते भी इन पर कोई बड़ी कार्यवाही नहीं होती हे,???कई अनसुलझे सवालों के साथ जनता आंख पर पट्टी बांधे  घृत राष्ट्र की भांति कार्यवाही करने वाले संबंधित विभाग की ओर टकटकी लगाए कड़ी कार्यवाही की उम्मीद लगाए बैठी हे।