मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांग रखी
Breakingnews-latestnews-hindinews-ratlamsamachar
Update 24 / मध्य प्रदेश पटवारी संघ के चरण -बद्ध आंदोलन के प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हो रहे है उसके अंतर्गत जिला पटवारी संघ द्वारा आज दिनांक 24 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे स्थानीय छत्रि पुल आंबेडकर जी की प्रतिमा के पास 2800 ग्रेड पे की अपनी मांग को लेकर 'मानव-श्रृंखला ' का निर्माण कर शांति-पूर्ण तरीके से आंदोलन किया गया एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब आम्बेडकर जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात आम्बेडकर सर्किल गोल सर्कल के रूप में मानव श्रृंखला बनाई गयी। मानव श्रृंखला बनाए जाने के पश्चात आंबेडकर जी की प्रतिमा को ज्ञापन दिया गया एवं प्रतिमा के निकट सभी पटवारी एकत्रित होकर उद्बोधन एवंआभार प्रदर्शन किया गयाl
इस कार्यक्रम में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के पदाधिकारी गण तेजपाल सिंह जी राणावत, जगदीश जी सूर्यवंशी भी अपना समर्थन पटवारी संघ के आंदोलन के प्रति प्रकट करने हेतू उपस्थित रहे एवं अपना उद्बोधन दिया। आज के आंदोलन में पूरे जिले भर के 200 से अधिक पटवारियों ने भाग लिया एवं इस आंदोलन में अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।
आंदोलन की अगली कड़ी में प्रदेश भर के पटवारी 26 अगस्त को भोपाल में तिरंगा यात्रा निकाल कर प्रदर्शन की तैयारी में लगे है। जिसके लिए सभी पटवारियों में काफी जोश देखा जा रहा है।