रतलाम। चैत्र नवरात्रि में मां की उपसना के साथ ही भक्तगण मां की चुनरी यात्रा का भी लाभ ले सकेंगे । यह चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 25 मार्च 2026 बुधवार को श्री पद्मावती माता जी मंदिर राजमहल से श्री गढखंखई माता जी मंदिर राजापुर तक निकलने वाली भव्य और विराट चुनरी यात्रा का आमंत्रण श्री नित्य चिंताहरण गणपति पेलेस रोड एवं श्री पद्मावती माता जी राजमहल रतलाम को अर्पित कर यात्रा के शुभ एवं मंगलमय होने का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री गढखंखई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका पार्षद, नरेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की माता रानी की भक्ति और शक्ति के महापर्व चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 25 मार्च 26 शाम को 06 बजे राजमहल पैलेस में स्थित श्री पद्मावती माता जी एवं श्री चामुंडा माता जी को ग्यारह ग्यारह फिट की चुनरी ओढ़ाई जाकर पुजा महाआरती कर सैकड़ों भगवा ध्वजों एवं ढोल, बेंड नगाड़ों एवं म्युजिक सिस्टम के साथ 111 फिट लम्बी चुनरी को लेकर भव्य और विराट पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी ।
इन मार्गों से गुजरेगी यात्रा:-
पैलेस रोड, डालुमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़ पीठा, सुतारों का वास, बाजना बस स्टैंड, अंडर ब्रिज, सागोद रोड, शिवगढ आदि होते हुए मां के दरबार में पहुंचेगी।
हिंदू राष्ट्र की कामना के साथ चढ़ाई जाएगी चुनरी
चुनरी यात्रा पूरी रात चलेगी।भक्त लोग रात भर माता रानी के गरबा करते हुए चलेंगे । करीब सुबह 06 बजे श्री गढखंखाई माताजी पहुंच कर हिन्दू राष्ट्र की कामना के साथ चुनरी चढ़ाई जाएगी , चुनरी यात्रा का यह 26 वाँ वर्ष है। चुनरी यात्रा को लेकर मां के भक्तों में भारी उत्साह व्याप्त है।कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:-
इस अवसर पर विशेष रूप से महर्षि संजय शिव शंकर दवे , संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका पार्षद, मंगल सिंह पंवार, अजय यार्दे, मुकेश गांधी, विपिन सोनी, निरज चावला, संजय पेमाल , रत्ना पाल, गोपाल शर्मा, गब्बर यादव, चिराग जायसवाल, जितेन्द्र बामनिया, विनोद गुर्जर, शेलेन्द्र सिंह शक्तावत, पप्पू गादिया, रवि रानीवाल, हेमंत ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चुनरी यात्रा को सफल बनाने की अपील::-
श्री गढखखंई माता जी चुनरी यात्रा आयोजन समिति द्वारा आप सभी धर्म प्रेमी सज्जनों माताओं बहनों से निवेदन किया है कि सपरिवार, इष्ट मित्रों एवं समाज बंधुओं के साथ इस यात्रा में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।