विवाद में भाजपा नेता की धमकी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का तीखा हमला
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
होटल के पास शासकीय भूमि की बाउंड्रीवाल तोड़ने का मामला
विवाद में भाजपा नेता की धमकी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का तीखा हमला
भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग
Update24x.in:-
रतलाम । कोमल नगर स्थित प्रिंस होटल के पास शासकीय भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल गिराने को लेकर हुआ विवाद अब राजनीतिक मोड़ ले चुका है। भाजपा नेता बजरंग पुरोहित द्वारा नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना को दी गई "खुली धमकी" और शहर की फिजा बिगाड़ने की चेतावनी के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है।
कांग्रेस का आरोप – भ्रष्टाचार और आपसी वर्चस्व की जंग
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने इस पूरे मामले पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। भाजपा में गुटबाजी को लेकर वर्मा ने कहा कि रतलाम भाजपा कई समूहों में बंट चुकी है। यह विवाद भाजपा के ही पूर्व और वर्तमान पार्षदों के बीच का है। कांग्रेस के अनुसार, एक पक्ष प्रिंस होटल के साथ है, तो दूसरा पक्ष डॉल्फिन स्विमिंग पूल के मालिक के समर्थन में खड़ा है। आरोप लगाया गया है कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए इस मुद्दे को जानबूझकर 'हिंदुत्व' का रंग दिया जा रहा है ताकि शहर में डर का माहौल पैदा हो सके।
शांतिलाल वर्मा ने स्पष्ट किया कि यह पूरी लड़ाई केवल मोटी रकम की वसूली और भ्रष्टाचार के लिए लड़ी जा रही है।
अधिकारी को धमकी देना निंदनीय
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा नेता द्वारा लोक सेवक (कमिश्नर) को दी गई चुनौती पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि
ये नेता हिंदू-मुसलमान का डर दिखाकर अपनों को ही लूट रहे हैं। आपसी रंजिश में शहर को जलाने की बात करना शर्मनाक है। इनका उद्देश्य शहर का विकास नहीं, बल्कि उसे लूटना है।"
कांग्रेस ने प्रशासन की सख्त कार्रवाई की मांग
रतलाम शहर कांग्रेस ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। शासकीय अधिकारी को खुलेआम धमकाने और शहर फिजा खराब करने की धमकी देने वाले भाजपा नेता पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
शहर की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।