सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति 

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति 

       ग्राम मंगरोल में हुआ कार्यक्रम

 Update24x.in:-


रतलाम । गांव मांगरोल में विद्या भारती ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रतलाम द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर मांगरोल में सांस्कृतिक रंगमंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में  प्रकाश मूणत अध्यक्ष ग्राम भारती रतलाम ,डॉक्टर हरि बल्लभ शर्मा कोषाध्यक्ष ग्राम भारती रतलाम ,आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  विजेंद्र सिंह  चौहान,  शिवनारायण  पाटीदार सोनालिका ट्रैक्टर्स  एवं MRF टायर एजेंसी डीलर, एवं BULL जेसीबी के पांच जिलों के डीलर, आर्ट ऑफ़ लिविंग स्व.श्रीमती काशीबाई ध्यान केंद्र रतलाम के संस्थापक एवं कमलेश / राजाराम पाटीदार बीजेपी धराड़ मंडल अध्यक्ष ,श्रीमती गायत्री भरत लाल चौधरी सरपंच ग्राम पंचायत मांगरोल, सुभाष कापड़िया अध्यक्ष, धर्मेंद्र पांचाल संयोजक सरस्वती शिशु मंदिर मांगरोल ,जगदीश यादव चौकी प्रभारी सालाखेड़ी एवं हास्य कवि अनिल गिरी गोस्वामी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता द्वारा समाज में सरस्वती शिशु मंदिर की भूमिका एवं विद्यालय हेतु समाज का सहयोग के ऊपर समस्त ग्राम वासियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही चौकीप्रभारी द्वारा शुभकामनाएं दी गई एवं शिवनारायण  पटेल द्वारा समस्त ग्राम वासियों को विद्यालय भवन निर्माण में सहयोग हेतु सभी को प्रेरित किया गया ।इसके पश्चात कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने भैया बहनों द्वारा देशभक्ति एवं संस्कार युक्त कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।गांव से पधारे समस्त ग्रामीण जनों ने भैया बहनों की प्रस्तुतियों को सराहा ,एवं उन सभी को प्रोत्साहन स्वरूप एवं कार्यक्रम में सहयोग हेतु राशि प्रदान की गई ।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य नरसिंह दास बैरागी द्वारा किया गया एवं अतिथियों द्वारा विद्यालय के भैया बहनों के सर्वांगीण विकास के चिंतन को देखते हुए आचार्य परिवार का स्वागत किया गया।