यूनियन ने निकाली नामांकन रेली

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

यूनियन ने निकाली नामांकन रेली


यूनियन ने निकाली नामांकन रेली

नामांकन पत्र दाखिल किया 

Update24x.in:-


रतलाम।  वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन रतलाम मंडल द्वारा आज जंक्शन कोऑपरेटिव सोसाइटी के उम्मीदवार  अशोक तिवारी एवं वाजिद खान को प्रत्याशी के रूप में चुना है ।  दिनांक 5 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे यूनियन कार्यालय से मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे , मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक , मंडल कोषाध्यक्ष, शैलेश तिवारी के नेतृत्व में रैली प्रारंभ हुई ।  यूनियन के शाखा अध्यक्ष शाखा सचिव मंडल युवा सचिव मंडल महिला सचिव मंडल युवा महिला सचिव शाखा के पदाधिकारी एवं 250 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता इस रैली में भाग लिया । यह रैली यूनियन कार्यालय से दो बत्ती चौराहा होते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंची । नामांकन फॉर्म मंडल कार्मिक अधिकारी  सोमनाथ गायकवाड के कक्ष में जाकर अपना नामांकन फार्म दिया । सहयोगी के रूप में अर्पित जैन उज्जैन से एवं धर्मेंद्र सिंह ने दाहोद से एवं जोनल महिला प्रत्याशी के रूप में श्रीमती नमिता कुमायूं ने अपना नामांकन  दाखिल किया l