सहकारी बैंकों  और सहकारी संस्थाओं की बागडोर अधिकारियों के बजाए जन प्रतिनिधियों के हाथों में होना चाहिए :- पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी 

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

सहकारी बैंकों  और सहकारी संस्थाओं की बागडोर अधिकारियों के बजाए जन प्रतिनिधियों के हाथों में होना चाहिए :- पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी 

सहकारी बैंकों  और सहकारी संस्थाओं की बागडोर अधिकारियों के बजाए जन प्रतिनिधियों के हाथों में होना चाहिए :- पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी 

Update24x.in:-

रतलाम। जिला सहकारी संघ द्वारा  आयोजित  अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का समापन समारोह  ऐतिहासिक स्थल गुलाब चक्कर सभागृह में आयोजित हुआ ।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व गृह एवं सहकारिता मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से प्रदेश को विकसित बनाने के लिये हमने अनेक योजनाएं बनाई। जिससे हर वर्ग को लाभ मिल सके ।
  जब मैं सहकारिता मंत्री था तब हमने 14% ब्याज दर को घटाकर किसानों के लिए 5% कर दिया था, जो घटते घटते आज शून्य प्रतिशत हो गयी है। आज सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को बिना ब्याज पर कृषि ऋण प्राप्त हो रहा है ।
श्री कोठारी ने कहा कि सहकारी बैंकों  और सहकारी संस्थाओं की बागडोर अधिकारियों के बजाए जन प्रतिनिधियों के हाथों में होना चाहिए । प्रदेश में सहकारी संस्थाओं के चुनाव करवाए जाने चाहिए । तभी सहकारी आंदोलन जन जन का आंदोलन बन सकेगा।  
          समारोह की अध्यक्षता करते हुए जावरा विधायक डॉक्टर राजेंद्र पांडेय ने कहा कि एक सबके लिए और सब एक के लिए की अवधारणा पर हम सहकारिता के माध्यम से काम करते हैं तो बड़े से बड़ा काम भी कर सकते हैं । रतलाम जिले में सहकारिता के माध्यम से हमें ऐसा कार्य करना चाहिए जो पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत बन सके। हमें लिज्जत पापड़    सहकारी संस्था से प्रेरणा लेनी चाहिए जो एक महिला ने शुरू की वह सहकारी संस्था आज 1600 करोड़ का कारोबार कर रही है।   
डॉ राजेंद्र पांडेय ने कहा कि हम सब मिलकर पूरी कार्ययोजना बनाकर काम करें तो ग्रामीण ही नहीं वरन  शहरी क्षेत्र में गली मोहल्ले तक सहकारिता के माध्यम से जनकल्याणकारी कार्य कर सकते हैं। आज देश के केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारी आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा है और उसमें राज्य सरकार भी पूरी मदद कर रही है । हमें चाहिए कि उन योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे तभी सहकारी आंदोलन सार्थक होगा।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि सहकारी सप्ताह के माध्यम से जिले में जागरूकता लाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2025 के रूप में हम अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष मना रहे हैं । इस वर्ष में हमें पूरी ताकत के साथ सहकारी आंदोलन को आगे ले जाने के प्रयास करने चाहिए। 
कार्यक्रम के विशेष अतिथि जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने आज के विषय "वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए अभिनव सहकारी व्यवसाय मॉडल" पर बोलते हुए कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इस क्षेत्र में सहकारिता से अच्छा कोई व्यवसाय मॉडल नहीं हो सकता है । निजी व्यवसाय मॉडल शोषण व आर्थिक असमानता को बढ़ाते हैं। वही सहकारी व्यवसाय मॉडल समानता और समाजवाद के साथ-साथ गुणवत्ता व उचित मूल्य पर काम करता है। आज अमूल ,इफ़को , कृभको  जैसे सहकारी बिजनेस मॉडल इसका जीता जागता उदाहरण है।
श्री जोशी ने कहा कि सहकारी आंदोलन ने पिछले सात दशकों में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। वर्तमान में प्रदेश का सहकारी आंदोलन बिना जन प्रतिनिधियों के चल रहा है । जिससे नीतिगत निर्णय में विलंब होने से कई काम रूके हुए हैं । लोकतांत्रिक नियंत्रण सहकारिता की आत्मा है। उसे बहाल किया जाना चाहिए ।श्री जोशी ने जिला सहकारी संघ द्वारा किए जा रहे प्रचार प्रसार व कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सहित कुछ संस्थाओं से आपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाने के बाद भी संघ अच्छा कार्य कर रहा है।
 उपायुक्त सहकारिता एन.एस. भाटी ने कहा कि जिले में पैक्स का कंप्यूटराइजेशन किया गया है। शासन की मंशानुसार सहकारी संस्थाओं में नवाचार के तहत बहुउद्देशीय बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि सहकारी सप्ताह भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के नेतृत्व में पूरे देश में एक साथ मनाया गया। प्रदेश में राज्य सहकारी संघ द्वारा एवं जिले में जिला सहकारी संघ द्वारा सहकारी सप्ताह मनाया गया । श्री शर्मा ने सभी अतिथियों का व उपस्थित जन समुदाय का स्वागत किया । कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए रेडक्रॉस समिति के  चेयरमेन प्रितेश गादिया, वाइस चेयरमेन सुशील मुणत तथा संचालकों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
विद्युत कर्मचारी सोसाइटी के अध्यक्ष संजय वोरा द्वारा सहकारी संस्थाओं को इनकम टैक्स व जीएसटी में छूट दिया जाने का सुझाव दिया।

इन्होंने किया स्वागत :-
कार्यक्रम में अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत सहकारी नेता संचालक रेडक्रॉस अशोक जैन (लाला), बाबूलाल कर्णधार, पत्रकार गोविंद उपाध्याय, अश्विनी शर्मा ,पंकज परमार, प्रवीण उपाध्याय, पत्रकार गोवर्धन चौहान अखिलेश शर्मा, प्रथमा कौशिक ,रेखा शर्मा,उषाजैन, सहकार भारती के जिला अध्यक्ष सुनील पोरवाल,  सत्यदीप भट्ट पूर्व पार्षद ,वैभव श्री महिला साख संस्था की अध्यक्ष निर्मला राणावत , उपाध्यक्ष आशा उपाध्याय कवि अखिलचंद्र शर्मा, आदित्य मंडवारिया, कमल बुंदेला ,जिला विपणन अधिकारी यश सिंह, के .सी.मोदी ,कमल बुंदेला, भावेश द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य निरंजन कुमार कसारा ने तथा  आभार प्रदर्शन जिला सहकारी संघ के जनसंपर्क अधिकारी पिंकेश भट्ट ने किया।