सदगुरु कबीर साहेब के सम्मान में कबीरपंथी मैदान में
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
सदगुरु कबीर साहेब के सम्मान में कबीरपंथी मैदान में
महंत जी के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
Update24x.in:-
रतलाम। सदगुरु कबीर साहेब के सम्मान में आज सदगुरु कबीर साहेब को मानने वाले सड़क पर उतर आए। अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री चूड़ामणि साहेब के आह्वान पर देशभर में सदगुरु कबीर साहेब के सम्मान में सड़क पर उतरे हैं और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को सदगुरु श्री कबीर आश्रम सेवा समिति हरथली के बैनर तले जिले के कबीरपंथी कलेक्ट्रेट कार्यालय नारेबाजी करते हुए पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री चूड़ामणि साहेब तथा हरथली आश्रम के महंत हीरा दास जी साहेब के नेतृत्व में निकली रैली में सदगुरु कबीर साहेब के मानने वाले जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय को सौंपा।
ये थी मांगे:-

ज्ञापन में तीन मांगे रखी गई थी।
1 : भारत में संचालित हो रही बीफ कंपनी अल कबीर लिमिटेड से कबीर शब्द हटाया जाए।
2 : छात्रों को पढ़ाए जाने वाले पाठ्य पुस्तकों में से कबीर दास के जगह सदगुरु कबीर साहेब लिखा जाए।
3 : सदगुरु कबीर प्राकट्य दिवस पर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।
मांगे पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी:-

अपने संबोधन में महंत श्री चूड़ामणि साहेब ने अपनी नाराजगी जताते हुए बताया कि सदगुरु कबीर साहब के नाम का इस प्रकार उपयोग होना गलत है, उन्होंने कहा कि अभी तो ज्ञापन के माध्यम से सरकार से अपनी मांगे मनाने का प्रयास किया जा रहा है, यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो हमें चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
कार्यक्रम को हरथली आश्रम के महंत हीरादास जी साहेब ने भी संबोधित किया।
ये हुए मौजूद :-
ज्ञापन में सदगुरु कबीर साहब को मानने वाले कैलोरी आश्रम के संत कचरु दास जी, रतलाम आश्रम के संयोजक योगेंद्र सिंह बिलवाल, नंदकिशोर पवार, डॉ बी एल बारोड़ा , बाबूलाल मालवीय, बबलू दसोरिया, गोवर्धन चौहान, रमेश चंद्र मालवीय, बद्री लाल पड़ियार, जीतू मालवीय, शंकर लाल मालवीय, अशोक मालवीय, हीरालाल मालवीय जड़वासा, प्रकाश नागदिया , कन्हैयालाल नागदिया , जीतू मालवीय, उमेंद्र राम चौहान, कमलेश मालवीय, नरेंद्र सिंह पवार, विनोद मालवीय, निर्भय राम, दिलीप नागदिया, मदनलाल मालवीय, परमानंद, सत्यनारायण मालवीय, मनोहर गहलोत, कन्हैयालाल मालवीय, राजू जी मालवीय, रामलाल मालवीय, दयाराम मालवीय, रामचंद्र मालवीय, जगदीश मालवीय, नितेश दसोरिया, अमर सिंह, महेश सेन, राधु मुनिया सहित बड़ी संख्या में कबीरपंथी उपस्थित रहे।