राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान

मेजर ध्यानचंद जयती :-

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान

Update24c.in:-

रतलामस्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम में आज हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद  की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उन उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने विगत वर्ष में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खेल से कई फायदे :-

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश महेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया गया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं व्यक्तित्व विकास को भी बढ़ावा मिलता है। विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

विवेकानंद गौरव खेल पुरस्कार:- 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को “विवेकानंद गौरव खेल पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इनमें बैडमिंटन, बॉल बैडमिंटन, फुटबॉल, जूडो, टेबल टेनिस एवं क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. हर्षवर्धन मेहसन द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, महाविद्यालय परिवार एवं कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।