"शान सुनो मेरे साईं बाबा की" का वर्ल्डवाइड उद्घाटन
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
श्री सद्गुरु साईं बाबा की नगरी नगरी में हुआ साईं भजन
"शान सुनो मेरे साईं बाबा की" का वर्ल्डवाइड उद्घाटन
Update24x.in:-
रतलाम। इंदौर की पावन धरा पर जन्मे सुप्रसिद्ध गायक चिंतन बाकीवाला (CB Rockstar) द्वारा स्वरबद्ध साईं भजन "शान सुनो मेरे साईं बाबा की" का वर्ल्डवाइड उद्घाटन शिर्डी महाराष्ट्र में श्री साईंबाबा मंदिर परिसर में श्री साईं बाबा विश्वस्त संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गोरक्ष गाड़िलकर साहेब एवं शिवसेना मध्यप्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर के कर कमलों द्वारा गायक चिंतन बाकीवाला (CB Rockstar) की उपस्थिति मे दिनांक 9 जुलाई को संपन्न हुआ।
इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को साकार रूप देने में मध्यप्रदेश शिवसेना प्रभारी सुरेश गुर्जर की दूरदृष्टि, सशक्त नेतृत्व और अथक प्रयासों ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक भक्ति-पर्व का स्वरूप प्रदान किया।
साथ ही शिवसेना के इंदौर के पदाधिकारियों के संयोजन से यह आयोजन और भी सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रूप से सम्पन्न हुआ।
भजन के संगीत निर्देशक राज-प्रकाश बिसेन एवं गीतकार असद अजमेरी ने भी समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई । इस भावपूर्ण भजन की सराहना की।
इसके अतिरिक्त, संयोजक केशव राय , शिवसेना जिल्हा संपर्क प्रमुख जितेन्द्र वाघमारे, कार्यालय प्रमुख नीलेश कदम भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
यह भजन साईं भक्ति और संगीत की आत्मा को छूने वाला एक अनुपम प्रयास है, जिसमें CB Rockstar चिंतन बाकीवाला की आवाज़ ने इसे भक्ति संगीत की दुनिया में एक नई ऊँचाई प्रदान की है।