पुलिस परेड ग्राउंड रतलाम में आयोजित हुई जनरल परेड 

Latest News Hindi News Ratlam Smachar

पुलिस परेड ग्राउंड रतलाम में आयोजित हुई जनरल परेड 

 पुलिस परेड ग्राउंड रतलाम में आयोजित हुई जनरल परेड 
उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिस कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

Update24x.in  :-

रतलाम। मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार,  पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया। 
       परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत के नेतृत्व में परेड द्वारा पुलिस अधीक्षक  को सलामी दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक  द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों में से उत्कृष्ट वेशभूषा एवं अनुशासन प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। परेड के समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को कमांड कराई और अनुशासन का महत्व बताया।
            जनरल परेड आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित एवं कार्य के प्रति तत्पर बनाए रखना है। जनरल परेड के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट (वेशभूषा व अनुशासन) की समीक्षा की गई।
         परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा, प्रशिक्षु आई पी एस  विक्रम अहिरवार, नगर पुलिस अधीक्षक  सत्येंद्र घनघोरिया, अजय सारवान, डीएसपी ट्रैफिक  अनिल रॉय, सूबेदार श्री मति मोनिका ठाकुर आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे ।