गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/

गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

थाना स्टेशन रोड पुलिस की सफलता —

गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

Update 24x.in:-

रतलाम । महू नीमच रोड स्थित एक गोदाम में हुई चोरी का स्टेशन रोड पुलिस ने कर दिया है। चोरों ने चोरी का सामान लोगो को बेच भी दिए थे। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया , वही एक आरोपी अभी फरार है।पुलिस ने यह चोरी मात्र एक माह में पर्दाफाश कर दिया है।

 ये है पूरा मामला:-

दिनांक 11 जून 2026 को  शलभ अग्रवाल पिता गिरीश अग्रवाल, उम्र 40  वर्ष, निवासी वेदव्यास कॉलोनी, रतलाम ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका महू-नीमच रोड स्थित पेपर मिल कंपाउंड में खाद एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम है।
दिनांक 09 जून 2026 की शाम करीब 06:00 बजे गोदाम का कर्मचारी रफीक खान सामान लेने गया था तथा सामान लेने के बाद गोदाम में ताला लगाकर वापस आ गया था। दिनांक 11 जून 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे कर्मचारी पुनः गोदाम पहुंचा तो उसने देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ था तथा शटर थोड़ा ऊपर उठा हुआ था।

चोर हजारों का सामान चुरा ले गये थे।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने मुखबिर की मदद से पुलिस ने  दो चोरों को पकड़ा तो उसने अपने एक अन्य साथी का भी नाम कबूला। पुलिस ने चोरों की निशानदेही से चोरी का माल बरामद कर लिया  है।      

ये आरोपी हुए गिरफ्तार :-


1. हारुन खान पिता फिरोज खान 22 वर्ष निवासी हाथीखाना रतलाम।
2. जफर उर्फ माचो पिता लियाकत हुसैन, उम्र 30 वर्ष, निवासी मोचीपुरा, रतलाम।

फरार आरोपी :-
1. सईद खान, निवासी डाक की पुल, रतलाम।

जब्त मशरूका :-

06 कूलर, 01 पंखा।
कुल अनुमानित कीमत  ₹55,000

 इनकी रही सराहनीय भूमिका :-


इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश सस्तिया, प्रधान आरक्षक हेमन्त परमार, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, आरक्षक लाखन सिंह, आरक्षक रितेश यादव, आरक्षक दीपक वसुनिया, आरक्षक मोहन पाटीदार, आरक्षक मृत्युंजय सिंह, आरक्षक धीरेन्द्र गोखले एवं आरक्षक राजेश सिंगाड़ की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।