रंगपंचमी पर जावरा में निकली विशाल गैर

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

रंगपंचमी पर जावरा में निकली विशाल गैर

रंगपंचमी पर जावरा में निकली विशाल गैर

Update24x.in:-

 रतलाम/ जावरा। रंगपंचमी के पावन अवसर पर जावरा शहर में जागनाथ मंदिर से विशाल गैर महोत्सव निकाला गया। यह आयोजन राजेश भरावा मित्र मण्डल, जीतू मालवीय मित्र मण्डल एवं सेवाभावी मित्र मण्डल SR राठौर मित्र मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

रंगपंचमी के इस अवसर पर शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गैर के दौरान डीजे की धुनों, पानी के टैंकरों और रंगों की शानदार बौछार के साथ लोगों ने रंगपंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया।

यह गैर जागनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर चूड़ी बाजार, जवाहर पथ होते हुए घंटाघर पहुंचकर संपन्न हुई। गैर में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन को सफल बनाने में राजेश भरावा मित्र मण्डल, जीतू मालवीय मित्र मण्डल एवं सेवाभावी मित्र मण्डल ओर SR राठौर मित्र मण्डल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।