केंसर पीड़ितों के लिए परमार्थ  की दिशा में एक और कदम

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

केंसर पीड़ितों के लिए परमार्थ  की दिशा में एक और कदम

केंसर पीड़ितों के लिए परमार्थ  की दिशा में एक और कदम

(अशोक अग्रवाल ओर डॉ प्रदीप सिंह राव की पहल)

  Update24x.in:-


   रतलाम।केंसर दिवस पर मध्य प्रदेश कैंसर नियंत्रण सोसायटी के आजीवन सदस्य अशोक अग्रवाल और कैंसर की रोकथाम की जागरूकता में अग्रसर डॉ प्रदीपसिंह राव ने जनता से अपील की है कि वो अपने घर,मोहल्ले ,नगर और शिक्षण संस्थाओं में इस दिन सबको संकल्प दिलवाएं कि वो समाज को तम्बाकू, सिगरेट,बीडी पाउच के सेवन से मुक्त करवाने में आजीवन सहयोग करेंगे।  

   केंसर की रोक थम में  निरंतर प्रयास

   
       इस दिशा में जिला चिकित्सालय रतलाम की सी एम ओ डॉ संध्या बेलसरे और उनकी टीम निरंतर केंसर परीक्षण के निःशुल्क शिविर आयोजित कर रही हैं।पूरे जिले में और नगर मे जनजागरूकता रैलियां निकाली जाती हैं।32वर्षों से  कैंसर की रोकथाम की जागरूकता में संलग्न अशोक अग्रवाल और उनके सहयोगी वरिष्ठ रचनाकार डॉ प्रदीपसिंह राव इस माह कैंसर पीड़ितों,और सामान्य जन के लिए एक बहुउपयोगी स्मारिका प्रकाशित कर रहे हैं।

देश भर के कैंसर विशेषज्ञों को आमंत्रण

  जिसमें देश भर के सर्वश्रेष्ठ कैंसर उपचार के अस्पतालों, चिकित्सकों,और इनसे जुड़ी योजनाओं की वृहद जानकारियां एक ही पुस्तक में  होंगी।जो अनुपम मार्गदर्शिका का काम करेगी। जिला चिकित्सालय के पी आर ओ  मनीष चौरसिया लगातार इस पारमार्थिक कार्य में भागीदारी कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि इसके संपादक डॉ राव ने पीड़ितों के सहायतार्थ अब तक तीन पुस्तकें प्रकाशित कर  अशोक अग्रवाल के माध्यम से उसकी आय परमार्थ में लगाई हैं।देश,विदेश में इन पुस्तकों के  100से अधिक विमोचन हुए है।नई "कैंसर मार्गदर्शिका "के विमोचन में देश के विख्यात कैंसर विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है।