कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया रतलाम मे प्रोफेशनलस मीट को संबोधित करेगी

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया रतलाम मे प्रोफेशनलस मीट को संबोधित करेगी
भाजपा का संकल्प से  सिद्धि तक अभियान

कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया रतलाम मे प्रोफेशनलस मीट को संबोधित करेगी
Update24x.in :-
रतलाम / देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा संकल्प से सिद्धि तक अभियान के तहत 12 जून को प्रोफेशनलस मीट का आयोजन किया गया है। इस मीट को प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया संबंधित करेगी। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। भाजपा जिला प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रोफेशनलस मीट का आयोजन 12 जून को सायं 04 बजे स्टेशन रोड़ स्थित विधायक जनसंपर्क विसाजी जी मेंशन मे होगा। इसमें विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, डॉ चितामणि मालवीय एवं मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल विशेष अतिथि रहेगे। संकल्प से सिद्धि अभियान के जिला टोली के संयोजक महेश सोनी, सह संयोजक शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, नंदनराज जैन एवं राजेन्द्र पाटीदार ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान् किया है।