संत गाडगे जी महाराज के द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प 

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

संत गाडगे जी महाराज के द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प 

संत गाडगे जी महाराज के द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प 

Update24x.in:-  

रतलाम ।  राष्ट्रीय संत संतशिरोमणी स्वच्छता ही सेवा के उद्बोधक परम पूज्य संत श्री गाडगे जी महाराज की 69 वीं पुण्यतिथि  20 दिसंबर को  श्री मालवीय रजक समाज पंचायत रतलाम द्वारा समाज की धर्मशाला पर आयोजित की गई।

सेवा कार्य किया :- 

कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष  छोटेलाल  मेहता एवं अन्य पदाधिकारियों एवं पंचायत सदस्यों द्वारा पूज्य संत के चरणों में भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित एवं  संत गाडगे जी महाराज के द्वारा बताए गए वचनों का वाचन  अध्यक्ष  छोटेलाल  मेहता द्वारा किया गया। इस अवसर पर शासकीय बाल चिकित्सालय पर प्रसिद्ध स्त्री एवं शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ सरिता  खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में बाल चिकित्सालय में फल एवं बिस्कीट वितरण कर सेवा ही सर्वोपरि गाडगे बाबा जी की परिकल्पना को चरितार्थ किया गया।

ये मौजूद रहे :-

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों में  संतोष मालवीय, भगवतीलाल बारिया, शिवलाल परमार, बाबूलाल टांक, कैलाश परमार,  प्रकाश सिसोदिया, ओमप्रकाश चौहान, राकेश मेहता, प्रकाश महोदिया, रमेश सिंघल, अशोक मेहता एवं आशीष चौहान आदि ने सहभागिता की।