श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100% रहा
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100% रहा
विद्यालय के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए
Update24x.in:-
रतलाम। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले श्री गुरु तेग बहादुर अकैडमी के विद्यार्थियों ने इस बार फिर अपना इतिहास दोहराया है। इस बार फिर 12वीं सीबीएसई परीक्षा मे संस्था के विद्यार्थियों ने न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया वरन अपने माता पिता का भी नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है।
प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में कुल 119 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं।
ये है विद्यालय के गौरव:-
स्कूल के रिया बागरेचा ने सर्वाधिक अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है ,रिया वागरेचा (94.4 %) मिलिंद राठौर( 93.4%) स्वीनी कटारिया(93.2%) निहारिका उपाध्याय(92.8%) निधि बैरागी(92.4%) यशस्विनी मकवाना(92.2%) निधि सोनी(92.2%) अपूर्वा जैन (91.8%)दक्षीजा पंवार (91.8%) हार्दिक जैन (90.4%) जाह्नवी पटेल (90.4%)दिव्यांश मिश्रा(90%) अंक हासिल किये वहीं 105 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।
इन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की:-
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत चावला सचिव अजीत छाबड़ा सह सचिव हरजीत सलूजा कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह डंग गगनदीप सिंह डंग व सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है