धरने पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष  गहलोत 

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

धरने पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष  गहलोत 

धरने पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष  गहलोत 

किसानों को यूरिया और बिजली देकर वादा पूरा करो 

Update24x.in:-

रतलाम/ सैलाना। सैलाना के पूर्व  विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत  ने किसानो की  पीड़ा को  समझा और यूरिया और बिजली की मांग को लेकर आज  सड़क पर उतर गए। रैली निकालकर प्रशासन की नींद उड़ा दी ।

 कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत सोमवार की दोपहर यूरिया खाद की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता व किसानो के साथ स्थानीय दिलीप मार्ग से एक रैली निकालकर नगर में भ्रमण करते हुए अनुभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे।  जहां सरकार को आड़े हाथ लेते हुए एसडीएम को आने  में देरी होने पर धरने पर बैठ गए। तहसीलदार कुलभूषण शर्मा भी मौजूद रहे।

 श्री गेहलोत का कहना है कि आदिवासी क्षेत्र में खेती के लिए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है, न ही समय पर बिजली उपलब्ध हो रही है।  इससे किसानों कि फसल बर्बाद होने कि कगार पर पहुंच गई हैं,लेकिन सरकार  इस दिशा में कुछ काम नही कर रही है। एसडीएम तरुण जैन ने किसानो की परेशानी को समझा और सैलाना क्षेत्र के लिए करीब15 टन यूरिया खाद कि व्यवस्था कराने का भरोसा  दिलाया ओर यथा संभव पर्याप्त बिजली उपलब्ध करानें का भी आश्वासन दिया तब कही जाकर धरना देने वाले मान गए । बाद में राज्यपाल के नाम ज्ञापन श्री जैन को सौंपा गया।