महा प्रबंधक ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

महा प्रबंधक ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

महा प्रबंधक ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Update24x.in:-

रतलाम।ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन रतलाम मण्डल द्वारा   महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता जी के  रतलाम आगमन पर उनका फूल गुच्छा देकर स्वागत किया और मंडल स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में ज्ञापन देकर अवगत कराया  तथा उन्होंने आश्वासन दिया है कि वीजो भी समस्या है उनका निराकरण किया  जाएगा

ये रखी समस्याएं:-

 (1)मण्डल स्तर  पर अस्वीकृति  किए  गए  अनुकम्पा  नियुक्ति  के मामलों  की जाँच  कर नियुक्ति  प्रदान  की  जावे

(2) पालनपुर  लॉबी  में स्थानांतरण  किए  गए  लोको पायलट  को वापस  रतलाम  स्थानांतरण  किया  जाए । (3)लोको पायलट  पैसेंजर  के बचे  कर्मचारियों  को  पदोन्नति  दी जाए।

(4) जूनियर  कर्मचारियों  से वरिष्ठ कर्मचारी  ओमपाल  सिंह मुख्य  लोको  निरीक्षक  को स्टेपिंग  का लाभ  दिया  जावे  ।

(5)  टीएमसी  में अधीन  एससी /एसटी  कर्मचारियों  को जेईई  पद पर रतलाम में पदोन्नति दी जानी थी उनको पदोन्नति पर स्थानांतरण किया गया उनको रतलाम में वापस स्थानांतरण किया जावे । 

 (6)लेखा  विभाग में रिक्तियां होने के बाद भी  लेखा लिपिक से जूनियर लेखा  सहायक पद पर पदोन्नति नहीं देना ।

(7)  स्टेशन  विस्तारीकरण में  तोड़े गए कार्यालयों के बदले दूसरे कार्यालय आवंटन किए जावे।  आदि  मुद्दों पर चर्चा की गई।

ये रहे उपस्थित :-

इस मौके पर  जोनल वरिष्ठ  उपाध्यक्ष आर. सी.वर्मा मण्डल अध्यक्ष रामावतार, मण्डल मंत्री पी.एन वर्मा, मण्डल अति. सचिव गगन छपरी, मण्डल कोषाध्यक्ष मोहनलाल मीणा, भारत सिंह सोलंकी, मुकेश  मालवीया ,   रूपेश कुमार, लखन लाल, कमलेश मीणा , आकाश मीणा , हरिमोहन वर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।